फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine crisis: EU countries supporting Ukraine with providing weapons, other help, says Poland Envoy

पोलैंड के राजदूत बोले: यूक्रेन को दी जा रही हथियारों से मदद, भारतीयों छात्रों की भी कर रहे हैं सहायता 

Sat, 26 Feb 2022 06:27 PM IST
Amit Mandal एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 26 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

पोलैंड के राजदूत ने कहा कि हमारा देश रूसी कार्रवाई से पीड़ित भारतीयों सहित अन्य देशों के नागरिकों के लिए अपनी धरती पर शरणार्थियों का स्वागत कर रहा है।

विज्ञापन
Ukraine crisis: EU countries supporting Ukraine with providing weapons, other help, says Poland Envoy
Poland Ambassador Adam Burakowski - फोटो : ANI

विस्तार

पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने कहा है कि सभी यूरोपीय देश यूक्रेन को हथियारों और मानवीय सहायता से मदद कर रहे हैं क्योंकि कीव रूस के सैन्य अभियानों के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए है। एएनआई के साथ एक बातचीत में पोलैंड के राजदूत ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि पोलैंड यूक्रेन के साथ है और अन्य यूरोपीय देश (ईयू) रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को हथियार व समर्थन दे रहे हैं। यूक्रेन एक शांतिपूर्ण देश है और मुझे विश्वास है कि कीव मॉस्को की आक्रामकता का विरोध करेगा। 

विज्ञापन


बुराकोव्स्की ने कहा कि रूस अपने सैन्य बल द्वारा यूक्रेन में लोगों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना नागरिकों पर हमला कर रही है और यूक्रेन अपने बचाव के लिए लड़ रहा है। नाटो देशों सहित पोलैंड रूस की कड़ी निंदा कर रहा है। युद्ध की परिस्थितियों को देखते हुए यूरोपीय संघ ने रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।  
विज्ञापन

 
बुराकोव्स्की ने कहा, भारत खुद ले सकता है अपना फैसला
यह पूछे जाने पर कि भारत ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से परहेज क्यों किया, बुराकोव्स्की ने जवाब दिया कि भारत एक स्वतंत्र देश है और वह अपना खुद फैसला ले सकता है। पोलैंड रूसी कार्रवाई से पीड़ित भारतीयों सहित अन्य देशों के नागरिकों के लिए अपनी धरती पर शरणार्थियों का स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार भारतीय छात्र भी रूसी आक्रमण के शिकार 
बुराकोव्स्की ने कहा कि पोलैंड, यूक्रेन से शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। रूस के आक्रामक हमले ने हमारे देश के नागरिकों और यूक्रेन में भारतीयों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी। लगभग 20,000 भारतीय छात्र निश्चित रूप से नागरिकों पर रूसी हमलों के कारण रूसी आक्रमण हमलों के शिकार हैं। भारतीय छात्र रूसी गोलियों और बमों से बच गए और हम उनकी मदद कर रहे हैं। वे पोलिश सीमा पर जा सकते हैं और सीमा पार कर सकते हैं। यह कार्रवाई भारतीय दूतावास के साथ समन्वय के साथ हो रही है। पोलैंड के राजदूत ने कहा कि विशेष उड़ानों द्वारा पोलैंड से भारतीयों को निकालने का काम चल रहा है। विदेश मंत्रालय केवल पोलैंड से विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed