फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK to investigate Nvidia ARM deal on national security grounds

राष्ट्रीय सुरक्षा: ब्रिटेन तीन लाख करोड़ रुपये की एनविडिया-सॉफ्टबैंक डील की जांच करेगा

Thu, 18 Nov 2021 06:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। 
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Nov 2021 06:25 AM IST
सार

ब्रिटेन के डिजिटल, कल्चर, मीडिया व खेल विभाग ने बताया कि बाजार प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण को मामला भेजा जा रहा है। उसे छह महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बाजार की प्रतियोगिता पर डील से पड़े असर को भी परखने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
UK to investigate Nvidia ARM deal on national security grounds
nVIDIA - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सॉफ्ट बैंक समूह की चिप डिजाइनर कंपनी आर्म के एनविडिया द्वारा किए अधिग्रहण के खिलाफ जांच बैठाई है। एनविडिया ने सितंबर 2020 में 2.97 लाख करोड़ रुपए की डील के जरिए आर्म का स्मार्टफोन, टैबलेट व अन्य डिवाइस के सेमीकंडक्टर कारोबार खरीदा था।

विज्ञापन


ब्रिटेन के डिजिटल, कल्चर, मीडिया व खेल विभाग ने बताया कि बाजार प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण को मामला भेजा जा रहा है। उसे छह महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बाजार की प्रतियोगिता पर डील से पड़े असर को भी परखने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


जनवरी में सीएमए ने इस डील पर आपत्ति जताई थी। आशंका थी कि एनविडिया के अधीन होने से एपल, सैमसंग, सोनी आदि को आर्म की चिप्स मिलने में मुश्किल आ सकती हैं। सरकार ने बयान दिया कि तकनीक के क्षेत्र में आर्म सबसे अलग काम कर रही है, इस डील का पूरी दुनिया पर असर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया में विरोध, मोबाइल फोन उत्पादन पर असर...
डील की अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ ने भी जांच शुरू की है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने भी इसका विरोध किया था। आशंका है कि आर्म के जरिए दुनिया की सभी स्मार्टफोन व प्रमुख चिप बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई प्रभावित हो सकती है। एनविडिया को वीडियो गेम्स के लिए ग्राफिक चिप बनाने के लिए जाना जाता है। अधिग्रहण के बाद उसे भारी फायदा हुआ, बीते एक साल में कंपनी के शेयर पांच गुना बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed