फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK PM Rishi Sunak Adorable Moment With Sheikh Hasina at G20 summit getting attention on internet

G20 Summit: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का दिल को छू लेने वाला अंदाज, घुटने पर बैठकर शेख हसीना से की बात

Mon, 11 Sep 2023 03:23 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 11 Sep 2023 03:23 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह बारिश के बीच पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। इससे पहले सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भी शिरकत की थी।

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak Adorable Moment With Sheikh Hasina at G20 summit getting attention on internet
Rishi Sunak-Sheikh Hasina - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी गवाह बना। इस दौरान की कई यादगार तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें ब्रिटिश पीएम सुनक घुटने पर बैठकर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को काफी आकर्षित किया। दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक महिला यूजर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ऋषि सुनक जी सज्जन व्यक्ति हैं। वह बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना जी से कितनी विनम्रता से मिल रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, बड़े आदमी में अहंकार नहीं होता! ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत करने के लिए आराम के लिए फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आठ सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि भारत के दामाद के रूप में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होना वाकई खास है। बता दें, सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। वह भी भारत दौरे पर आई थीं।

रविवार सुबह बारिश के बीच ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। इससे पहले सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भी शिरकत की थी। दिल्ली पहुंचने के बाद वे कनॉट प्लेस भी गए थे। भारत पहुंचने से पहले एक इंटरव्यू में सुनक ने कहा था कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है। दिल्ली पहुंचने के बाद भी उन्होंने इस बात को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed