खुशखबर: देश के 24 ओपन यूनिवर्सिटी को नए डिग्री कोर्स में पढ़ाई की मंजूरी
- ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से जुलाई 2019 सत्र, 2020 व 2023 तक पढ़ाने को दी स्वीकृति
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, उत्तराखंड और राज ऋषि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी भी शामिल
- निर्देश: जनवरी सत्र के तहत 10 मार्च तक दाखिला आवेदन विंडो बंद हो जानी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, राज ऋषि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी व जामिया मिल्लिया इस्लामिया समेत 24 अन्य विश्वविद्यालयों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से नए डिग्री कोर्स में पढ़ाई की मंजूरी दी है। इन सभी विश्वविद्यालयों में जुलाई 2019 और जनवरी 2020 के अलावा 2020 से 2023 तक डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई होगी। खास बात यह है कि इग्नू की तर्ज पर ही ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड़ में दो शैक्षणिक सत्र चलेंगे। इसमें जुलाई और जनवरी सत्र शामिल हैं।
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से इस संबंध में विश्वविद्यालयों को सूचना भेजी गई है। इसके मुताबिक, जनवरी सत्र के लिए दाखिला आवेदन प्रक्रिया फरवरी के आखिर तक पूरी करनी होगी, जबकि जुलाई सत्र के लिए अगस्त के अंतिम तक दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी को आठ डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कराने की मंजूरी मिली है। इसमें एमएससी बॉटनी के तहत शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत पढ़ाई करा सकेंगे। वहीं, एमएससी-केमिस्ट्री, एमएससीं-एंवायरमेंटल साइंस, एमएससी-जियोग्राफी, एमएससी-मैथमेटिक्स, एमएससी-फिजिक्स एमएससी-जियोलॉजी में विश्वविद्यालय जुलाई 2019 और शैक्षणिक सत्र 2022 से 2023 तक पढ़ाई कराने की मंजूरी दी गई है।
राजऋषि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी को शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत जुलाई और शैैक्षणिक सत्र 2022 से 2023 तक पढ़ाई कराने की मंजूरी मिली है। यह यूनिवर्सिटी बीएससी, बीएससी-ह्यूमन न्यूट्रिशन, एमए-होम सांइस और एमएसएसी-फूड न्यूट्रिशन कोर्स में पढ़ाई करा सकेगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया को शैक्षणिक सत्र जुलाई 2019 और जनवरी 2020 के लिए बैचलर ऑफ ऑर्ट्स और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कराने की मंजूरी मिली है।
10 सितंबर तक जुलाई सत्र में दाखिले का मौका
यूजीसी ने इन सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि जुलाई 2019 सत्र के तहत उन्हें 10 सितंबर तक दाखिला आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के 10 दिनों के अंदर विवि की वेबसाइट पर जुलाई सत्र के तहत सभी दाखिला आवेदन की पूरी रिपोर्ट अपलोड करनी अनिवार्य है। जनवरी सत्र के तहत 10 मार्च तक दाखिला आवेदन विंडो बंद हो जानी चाहिए।