फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC agrees to include Yoga in Net, syllabus issued on website

अब 'योगा' से भी कर सकेंगे 'नेट', यूजीसी ने वेबसाइट पर सिलेबस जारी किया

Fri, 30 Sep 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 30 Sep 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
UGC agrees to include Yoga in Net, syllabus issued on website
यूजीसी

पीएचडी में योगा शामिल करने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में भी योगा को शामिल कर लिया है। अभ्यर्थी अब योगा से नेट कर सकेंगे। यूजीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। परीक्षा में योगा के तहत किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए वेबसाइट पर सिलेबस भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


योगा में नेट होने से फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों के तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। उनको डिग्री कॉलेजों में पढ़ाने का मौका मिल सकेगा। इस सत्र में होने वाली नेट की परीक्षा में अभ्यर्थी योगा को चुन सकेंगे। योगा में अबतक पीएचडी करने की सुविधा नहीं थी। पिछले दिनों यूजीसी ने अभ्यर्थियों ने इसके लिए रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन


अब योगा से पीएचडी की जा सकती है। पीएचडी धारक न होने के कारण कॉलेजों में बीपीएड और एमपीएड वालों को ही रखा जाता था। सहायक प्रोफेसर बनने के लिए अब योगा से नेट करना जरूरी होगा। इसलिए ही यूजीसी ने नेट में योगा को शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट का यह है योगा का सिलेबस

UGC agrees to include Yoga in Net, syllabus issued on website

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीएड विभाग के प्रोफेसर बीआर कुकरेती का कहना है कि यूजीसी ने अच्छा कदम उठाया है। कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। नेट होने से कॉलेजों में फिजिकली एजुकेशन की पढ़ाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। 

नेट का यह है योगा का सिलेबस
-फाउंडेशन ऑफ योगा: हिस्ट्री, इवोल्यूशन ऑफ योगा एंड स्कूल्स ऑफ योगा।
-बेसिक योगा टेक्स्ट: प्रिंसिपल ऑफ उपनिषद भागवत गीता, योगा वशिष्ठा।
-पतंजला योगा सूत्र।
-एलाइड साइंस: अनाटॉमी एंड फिजिकोलॉजी, डाइट न्यूट्रीशन, जनरल फिजिकोलॉजी एंड काउंसलिंग।
-योगा एंड हेल्थ।
-थेरेपेटिक योगा: डिसीज वाइज एंड एविडेंस बेस्ड । 
-एप्लीकेशन ऑफ योगा।
-प्रैक्टीकल योगा : आसन, प्रणाम, धराना ध्यान, बंधा, मुद्रा, शत क्रिया।
-मैथड््स ऑफ टेक्नीकल योगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed