फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udit Raj says BJP only wants dalit votes not dalit leader

भाजपा को केवल दलित वोट चाहिए, दलित नेता नहीं : उदितराज

Tue, 30 Apr 2019 08:43 PM IST
भाषा Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 30 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Udit Raj says BJP only wants dalit votes not dalit leader
Udit Raj
टिकट नहीं मिल पाने के कारण हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भगवा दल में कोई दलित तभी किसी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है जबकि वह केवल ‘गूंगा-बहरा’ हो। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद का नाम भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए इसलिए भेजा क्योंकि वह पार्टी में अपनी आवाज नहीं उठाते थे। उन्होंने कहा कि वह एक व्यक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं न कि राष्ट्रपति संस्थान के बारे में।  उदित राज ने कहा,' भाजपा और आरएसएस से खतरनाक दलितों के लिए कोई हो ही नहीं सकता। भाजपा को दलित चाहिए, दलित नेता नहीं चाहिए।' 
विज्ञापन


उदित राज ने  कहा,' श्री रामनाथ कोविंद 20 मई 2014 को बायोडेटा लेकर मेरे यहां आए कि मैं उनकी सिफारिश पार्टी में कर दूं कि उनको कुछ पद प्रतिष्ठा मिल जाए। मैंने कोशिश भी की ... खैर उसके बाद वह राज्यपाल और फिर राष्ट्रपति बने। ..तो भाजपा में गूंगा व बहरा दलित हो तो वह किसी भी पद पर पहुंच सकता है। इससे पहले भी उन्होंने एक दलित को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। अब उन्होंने राष्ट्रपति बनाया है।' 
विज्ञापन


उदित राज ने कहा,' गलत कहा क्या मैंने? कौन-सी योग्यता है उनकी, कौनसी दलितों की लड़ाई लड़ी। मैं व्यक्ति की बात कर रहा हूं, समाज को संबोधित कर रहा हूं, राष्ट्रपति की थोड़ी कर रहा हूं। देखिए मैं राष्ट्रपति संस्थान पर नहीं कह रहा हूं। इसके माध्यम से दलित की स्थिति के बारे में व्याख्या कर रहा हूं। राष्ट्रपति का पद आदरणीय है और हम सभी का उसके प्रति आदर है। इसमें कोई शक नहीं है।'  उन्होंने दलितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग का इतना नुकसान किया है जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed