फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udhayanidhi elevation triggers Sunrise vs Sonrise debate in Tamil Nadu

Sunrise vs Sonrise: तमिलनाडु में छिड़ी 'सूर्योदय' बनाम 'पुत्रोदय' पर बहस, मामला उदयनिधि को मंत्री बनाने का

Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
सार

तमिलनडु के मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के विधायक और लोकसभा सांसद टीआर बालू के बेटे टीआरबी राजा ने ट्वीट कर उदयनिधि का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, 'अंधकार दूर करने की शक्ति केवल सूर्य से ही संभव है। उदयनिधि तमिलनाडु सरकार के नए सूरज के रूप में चमकेंगे। 

विज्ञापन
Udhayanidhi elevation triggers Sunrise vs Sonrise debate in Tamil Nadu
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा अपने पुत्र उदयनिधि को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सियासी बहस छिड़ गई है। उदयनिधि स्टालिन के उदय को सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) कार्यकर्ताओं और उत्साही पार्टी समर्थकों के लिए 'सूर्योदय' (Sunrise) का वक्त बताया जा रहा है। वहीं, विपक्ष के नेता इसे दिवंगत दिग्गज नेता सीएन अन्नादुराई द्वारा दशकों पहले स्थापित इस द्रविड पार्टी के लिए 'पुत्रोदय' (Sonrise) का अध्याय बता रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रमुख पदों पर बेटों-बेटियों को नियुक्त करने को लेकर द्रमुक को कोई अफसोस नहीं है। राजनीतिक टिप्पणीकार सुमंत सी रमन का कहना है कि अन्य इससे सहमत नहीं हैं। 45 वर्षीय उदयनिधि को पार्टी के 'उगते सूरज' चुनाव चिंह के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया है। द्रमुक कार्यकर्ता उन्हें 'उगते सूरज' के रूप में मानते हैं। द्रमुक वंशवादी राजनीति को लेकर कभी बचाव की मुद्रा में नहीं रही है। हालांकि, अन्य दल इस पर मौन रहते हैं और बताते हैं कि वे वंशवादी नहीं हैं।
विज्ञापन


उधर, वरिष्ठ पत्रकार आरके राधाकृष्णन का कहना है कि उदयनिधि का मंत्रिमंडल में शामिल होना द्रमुक के लिए दुखदायी होने वाला है। तमिलनाडु में परिवारवादी राजनीति को कोई पसंद नहीं करता है। 2024 के आम चुनाव में द्रमुक को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनडु के मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के विधायक और लोकसभा सांसद टीआर बालू के बेटे टीआरबी राजा ने ट्वीट कर उदयनिधि का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, 'अंधकार दूर करने की शक्ति केवल सूर्य से ही संभव है। चिन्नावर (जूनियर) उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु सरकार के नए सूरज के रूप में चमकेंगे। राजा द्रमुक की आईटी इकाई के प्रमुख भी हैं। उनका कहना है कि उदयनिधि मंत्री के रूप में चमत्कारिक काम करेंगे। वे जमीनी नेता हैं और उनका रवैया दोस्ताना है। वे राज्य के संभावित युवा कल्याण व खेल विकास मंत्री के रूप में तमिलनाडु की छिपी खेल प्रतिभाओं को बाहर आने का मौका देंगे। 

द्रमुक के न केवल युवा नेता उदयनिधि को मंत्री बनाने का समर्थन कर रहे हैं, बल्कि वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन भी 45 वर्षीय युवा नेता के प्रमोशन से खुश हैं। एलंगोवन ने कहा कि उदयनिधि को वरिष्ठ नेताओं का समर्थन हासिल है। उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी जैसे अन्य लोग भी लंबे समय से उदयनिधि को मंत्रिमंडल में शामिल करने का समर्थन कर रहे हैं। सीएम एमके स्टालिन और उनकी पत्नी दुर्गा के दो बच्चे हैं। उदयनिधि उनमें से एक हैं। 

राजकुमार बन रहे कैबिनेट मंत्री, भविष्य में राजा होंगे
सत्तारूढ़ द्रमुक नेता भले उदयनिधि को मंत्री बनाने से गदगद हैं, लेकिन विपक्ष उसे आड़े हाथों ले रहा है। विपक्ष दल अन्नाद्रमुक व भाजपा ने इसे 'नए युग की वंशवादी राजनीति' और द्रमुक में एक बार फिर बेटे का उदय करार दिया है। अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने टिप्पणी की 'राजकुमार आकर्षक को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है और भविष्य में उन्हें राजा के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।'

सत्यन ने स्टालिन के अपने परिवार को सरकार में पदों से दूर रखने के वादे के बारे में वायरल हो रहे वीडियो का जिक्र कर कहा कि सीएम ने लोगों से झूठ बोला है। पार्टी के लिए काम करने वाले लोग सड़कों पर सड़ रहे हैं और जिस तरह से पार्टी काम कर रही है वह अलोकतांत्रिक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवा द्रमुक नेता 2024 के संसदीय चुनावों से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे और 2026 के विधानसभा चुनावों में डीएमके के सीएम उम्मीदवार होंगे।



वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र में अच्छी नहीं
उधर, तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने भी स्टालिन को उनका पुराना वादा याद दिलाने की कोशिश की। 
उन्होंने कहा कि जब स्टालिन विपक्ष में थे तो उन्होंने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके परिवार के सदस्य राजनीति में नहीं आएंगे या सत्ता हासिल नहीं करेंगे। वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed