{"_id":"5d84cce48ebc3e0138748dbd","slug":"uddhav-thackeray-says-shiv-sena-bjp-alliance-announce-in-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना-भाजपा गठबंधन की घोषणा अगले दो दिन में: उद्धव ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना-भाजपा गठबंधन की घोषणा अगले दो दिन में: उद्धव ठाकरे
Fri, 20 Sep 2019 06:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगे और सीट बंटवारे के फार्मूले को अगले दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। अगले महीने होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान फार्मूला तय हुआ था, जब दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।
उद्धव ने कहा, यह मीडिया है जो दोनों दलों के 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ने की रिपोर्ट प्रसारित कर रहा है। इस बैठक से पहले शिवसेना सचिव अनिल देसाई ने कहा कि 22 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मुंबई दौरे के दिन या उससे पहले गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।
288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में शिवसेना के 126 सीटों पर और भाजपा के 162 सीटों पर लड़ने संबंधी रिपोर्ट पर देसाई ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर फैसला ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।
विज्ञापन
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिवाकर रावटे ने हाल में कहा था कि अगर शिवसेना को 50 फीसदीं सीटें नहीं मिली तो गठबंधन टूट जाएगा। कुछ दिन पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था, भाजपा को 50-50 के फार्मूले का सम्मान करना चाहिए जो शाह और फडणवीस की उपस्थिति में तय किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शिवसेना 2014 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ी थी। इसके बाद अक्टूबर में भाजपा ने सरकार बनाई और शिवसेना उसी साल उसमें शामिल हुई।