फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray claims over JP Nadda statement After coming to power BJP planning to ban RSS

Politics: ‘सत्ता में आने के बाद भाजपा RSS पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही’, नड्डा के बयान पर उद्धव का दावा

Sat, 18 May 2024 09:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2024 09:27 PM IST
सार

ठाकरे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जैसे हमें नकली शिवसेना कहते हैं, वैसे ही वे कल को संघ को भी नकली कहेंगे। ठाकरे ने पूछा कि संघ का पूरा कैडर आपको प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। आप उसी आरएसएस पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray claims over JP Nadda statement After coming to power BJP planning to ban RSS
उद्धव ठाकरे-जेपी नड्डा - फोटो : amarujala

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद भाजपा अपने मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। महाराष्ट्र में अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने शिवसेना को इस्तेमाल करके फेंकने की कोशिश की ठीक इसी तरह वे आरएसएस के साथ करेंगे।

विज्ञापन

जेपी नड्डा के बयान के आधार पर ठाकरे ने किया दावा
ठाकरे ने यह दावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा। दरअसल, एक साक्षात्कार में नड्डा ने कहा कि भाजपा जब एक छोटी पार्टी थी मजबूती के लिए हमें आरएसएस की जरूरत थी। लेकिन अब भाजपा सक्षम है और हमें आरएसएस की जरूरत नहीं है। इसी बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा खतरा है क्योंकि भाजपा सत्ता में आने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। बता दें, इससे पहले पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। 

विज्ञापन

ठाकरे ने भाजपा से पूछा सवाल
ठाकरे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जैसे हमें नकली शिवसेना कहते हैं, वैसे ही वे कल को संघ को भी नकली कहेंगे। ठाकरे ने पूछा कि संघ का पूरा कैडर आपको प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। आप उसी आरएसएस पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं। आप उसे क्यों खत्म करना चाहते हैं, जिसने भाजपा को जन्म दिया और भाजपा को राजनीतिक शक्ति दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त को हटाने की बात कही
रैली में भाजपा और संघ के रिश्तों पर कटाक्ष करने के बाद ठाकरे ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार इंडी गठबंधन सत्ता में आएगा। सत्ता में आने के बाद इंडी गठबंधन चुनाव आयुक्त को घर भेजेगा क्योंकि वे पीएम मोदी के लिए ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी कोई पीएम मोदी के लिए काम कर रहा है, उसे बर्खास्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed