फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray attacked PM narendra Modi on America visit over manipur visit

Maharashtra: PM मोदी के अमेरिका दौरे पर उद्धव का तंज, कहा- मणिपुर की बजाय US जा रहे; विपक्षी एकता पर भी बोले

Sun, 18 Jun 2023 10:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 10:07 PM IST
सार

शिवसेना (उद्धव गुट) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित किया। यहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है। वहां हिंसा भड़की हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री वहां जाने की बजाए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray attacked PM narendra Modi on America visit over manipur visit
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (उद्धव गुट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे और समान नागरिक संहिता कानून पर निशाना साधा है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मणिपुर नहीं जा रहे लेकिन अमेरिका जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा देश में गोहत्या कानून लागू नहीं कर सकी तो समान नागरिक संहिता कैसे लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन

पीएम मोदी पर साधा निशाना
शिवसेना (उद्धव गुट) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित किया। यहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है। वहां हिंसा भड़की हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री वहां जाने की बजाए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसा को रोकने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किया। ठाकरे ने कहा कि पीएम दावा करते हैं कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध शांत करवाया था तो वह मणिपुर की हिंसा क्यों नहीं रुकवा रहे। अगर पीएम राज्य में शांति स्थापित कराएं तो हम उनके दावे पर भरोसा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

विपक्षी एकजुटता पर भी बोले ठाकरे
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने बताया कि विपक्षी एकता के तहत पटना में होने वाली बैठक में वह भी शामिल होंगे। 23 जून को होने वाली बैठक सिर्फ विपक्षी दलों की बैठक नहीं है, बल्कि वह देश से प्यार करने वाले लोगों की बैठक है। देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोगों की बैठक है। राष्ट्रभक्तों की बैठक है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मातोश्री आये थे। नीतीश कुमार ने मुझे बैठक के लिए आमंत्रित किया। ठाकरे ने आगे कहा कि पहले सिर्फ भाजपा नेता मातोश्री आते थे। अब भाजपा के अलावा सभी नेता मातोश्री आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और यूसीसी पर साधा निशाना
ठाकरे ने जम्मू-कश्मीर के बारे में कहा कि राज्य से कई साल पहले ही धारा 370 हटा दी गई। लेकिन अब तक वहां चुनाव क्यों नहीं हुए। आज भी वहां हिंदू खतरे में क्यों हैं। वहीं उन्होंने समान नागरिक संहिता को लेकर कहा कि वह गौ हत्या के खिलाफ तो कानून देश में लागू नहीं कर पाए तो यूसीसी कैसे लागू हो सकता है। विधि आयोग ने हाल में इसपर विचार करने के लिए कहा है, जिसमें धार्मिक और सामाजिक संगठन के लोग शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed