फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray announces Sena's alliance with Maratha outfit Sambhaji Brigade

Maharashtra: शिवसेना ने मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ किया गठबंधन, उद्धव ठाकरे ने किया एलान

Fri, 26 Aug 2022 04:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

संवाददाताओं से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि संभाजी ब्रिगेड के साथ गठजोड़ वैचारिक है और संविधान व क्षेत्रीय गौरव को बनाए रखने के लिए यह गठबंधन बनाया गया है।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray announces Sena's alliance with Maratha outfit Sambhaji Brigade
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। ठाकरे ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब उनके नेतृत्व वाली पार्टी एकनाथ शिंदे के विद्रोह और महाराष्ट्र में सत्ता खोने के असर से जूझ रही है।  
विज्ञापन

 
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि संभाजी ब्रिगेड के साथ गठजोड़ वैचारिक है और संविधान व क्षेत्रीय गौरव को बनाए रखने के लिए यह गठबंधन बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
आरएसएस की विचारधारा का पालन करने पर भाजपा की आलोचना की
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का पालन न करने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि संभाजी ब्रिगेड में विचारधारा के लिए लड़ने वाले लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे के आसपास राज्य का दौरा करेंगे
ठाकरे ने इस आरोप से भी इनकार किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'कॉन्ट्रैक्ट सीएम' कहा था। शिवसेना प्रमुख ने आगे कहा कि वह दशहरे के आसपास राज्य का दौरा करेंगे और अभी वह संगठन के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 

पिछले दो महीने में कई पार्टियों ने संपर्क किया : ठाकरे
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में कई पार्टियों ने उनसे संपर्क किया, जिनका शिवसेना के साथ वैचारिक संबंध था और यहां तक कि वे भी जो इसके धुर विरोधी थे। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां क्षेत्रीय गौरव और क्षेत्रीय दलों को बचाने के लिए एकसाथ आना चाहती हैं।


संभाजी ब्रिगेड के प्रमुख मनोज अखरे ने कहा कि संगठन ने 2016 में अपनी राजनीतिक शाखा बनाई थी।  उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने एक साथ आने और निर्बाध कामकाज के लिए एक समन्वय समिति (कॉ-ऑर्डिनेशन समिति) नियुक्त करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed