फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two thousand rupees notes vanishing from ATMs shivraj singh chouhan says its conspiracy

ATM बने शोपीस: देश के कई राज्यों में नकदी का संकट, शिवराज बोले- यह साजिश

Tue, 17 Apr 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
two thousand rupees notes vanishing from ATMs shivraj singh chouhan says its conspiracy

देश के कई राज्यों में नकदी की कमी का संकट मंडराने लगा है। इसका ज्यादातर असर गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन राज्यों की एटीएम मशीनों से दो हजार के नोट गायब होने लगे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एटीएम में कैश की तंगी को स्वीकार किया है।

विज्ञापन


वहीं एक चैनल ने रिजर्व बैंक के सूत्रों के हवाले बताया है कि असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में लोगों के जरूरत से ज्यादा नकदी निकालने की वजह से यह संकट खड़ा हुआ है। रिजर्व बैंक के सूत्रों ने बताया है कि त्योहारी मांग की वजह से कैश की कमी हुई है। जितनी जरूरत थी उतना कैश सप्लाई नहीं हुआ है लेकिन स्थिति अब सामान्य हो रही है। रिजर्व बैंक के मुताबिक एक दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


कैश की किल्लत से बिहार और मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ एसबीआई की मुख्य चेस्ट को पिछले दिनों मिली 72 करोड़ की रकम के बाद भी लोगों को एटीएम में नकदी संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। मुख्यालय के दो दर्जन एटीएम शोपीस बने हुए हैं। अधिकांश एटीएम में ताले लटक गए हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज ने दो हजार के नोटों के गायब होने पर आरोप लगाया है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची जा रही है। हालांकि, उन्होंने इस संदर्भ में केंद्र सरकार से बातचीत करने की बात कही और कहा कि राज्य सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।

किसानों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि नोटबंदी से पहले 15 लाख करोड़ रुपये की नकदी का चलन था, लेकिन अब यह करीब 16 लाख करोड़ रुपये के पास पहुंच गया है, लेकिन बाजार से दो हजार के नोट गायब किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "लेकिन दो-दो हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हों। 






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed