{"_id":"5aa9ae284f1c1ba6758b56c8","slug":"two-thousand-crores-rupees-fraud-in-maharashtra-in-name-of-bitcoin-ed-to-investigate-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटकॉइन के नाम पर महाराष्ट्र में दो हजार करोड़ की ठगी, ईडी से जांच कराएगी राज्य सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिटकॉइन के नाम पर महाराष्ट्र में दो हजार करोड़ की ठगी, ईडी से जांच कराएगी राज्य सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Thu, 15 Mar 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
bitcoin
बहुचर्चित गेन बिटकॉइन के नाम पर महाराष्ट्र में दो हजार करोड़ की ठगी हुई है। अब महाराष्ट्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से इसकी जांच कराने घोषणा की है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रंजीत सिंह पाटिल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
पाटिल ने कहा कि गेन बिटकॉइन डॉट कॉम वेबसाइट के माध्यम से पॉन्जी स्कीम शुरू कर निवेशकों को आकर्षक ब्याज के सपने दिखाए गए थे। इसमें लाखों लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया। लेकिन उसके बाद कंपनी संचालक योजना बंद कर फरार हो गए।
इस मामले में नांदेड और पुणे में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, इसकी जांच साइबर क्राइम ब्रांच के माध्यम से की जा रही है। इस घोटाले की व्यापकता को देखते हुए यह जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री पाटिल ने बताया कि गेन बिटकॉइन डॉट कॉम वेबसाइट के आधार पर पॉन्जी स्कीम शुरू कर अमित भारद्वाज और उनके साथियों ने मुंबई, पुणे, नांदेड, कोल्हापुर सहित राज्य के लाखों निवेशकों के करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमोल कुमार थोंबोले को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।