फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   two new corona virus suspected found in maharashtra

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दो नए संदिग्ध स्ट्रेन की दस्तक

Sat, 20 Feb 2021 03:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Feb 2021 03:47 AM IST
विज्ञापन
two new corona virus suspected found in maharashtra
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोरोना के दो नए संदिग्ध वायरस सामने आए हैं। जो पहले के कोरोना वायरस से अधिक भयावह हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन अमरावती, यवतमाल और सातारा में पाए गए हैं जिसे यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना स्ट्रेन से जोड़कर देखा जा रहा हैं। लेकिन, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


विदर्भ के अमरावती, यवतमाल और सातारा में दो नए कोरोना स्ट्रेन पाए जाने की चर्चा है। ये दोनों नए म्युटेंट्स एंटीबॉडी को बेअसर करने में सक्षम हैं। उसके कारण मरीजों को जल्द निमोनिया हो जा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि यदि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी तो ज्यादा मौतें हो सकती हैं, इसलिए कोरोना के इस संदिग्ध स्ट्रेन से चिंता बढ़ी है। लेकिन राज्य सरकार का कहना है कि सातारा, अमरावती और यवतमाल से 12 नमूने लिए गए हैं जिसका पुणे के मेडिकल कॉलेज में जांच की गई। लेकिन कोरोना की अनुवांशिकी में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इसके अलावा कई नमूने नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) को भेजे गए है।

इसकी रिपोर्ट अगले हप्ते तक आएगी। वहीं, महाराष्ट्र कोविड-19 टास्कफोर्स के अध्यक्ष शशांक जोशी और चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान निदेशालय (डीईएमआर) के निदेशक तात्याराव लहाने ने कहा कि दो नए संभावित कोरोना स्ट्रेन की जांच की जा रही है। डॉ. जोशी ने कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर पूरी तरह सजग है।

महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री व नेता हुए संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से हालात एक बार फिर बिगड़ने लगे हैं। राज्य सरकार के कई मंत्री व नेता भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अलावा मंत्री जयंत पाटिल, ओमप्रकाश बाबाराव काडू उर्फ बच्चू काडू, रक्षा खडसे, एकनाथ खडसे और राजेंद्र शिंगने शामिल हैं। इतनी तादाद में नेताओं के संक्रमित होने से खलबली मच गई है। सभी मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी साझा की है और बीते दिनों अपने संपर्क में आने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed