{"_id":"5c760f55bdec22739521888d","slug":"two-jmb-workers-arrested-in-a-joint-operation-of-kolkata-stf-and-murshidabad-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में जेएमबी के दो आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में जेएमबी के दो आतंकी गिरफ्तार
Wed, 27 Feb 2019 09:47 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोलकाता एसटीएफ और मुर्शिदाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दी (जेएमबी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनसे विस्फोट भी बरामद किया गया है। बता दें जमात उल मुजाहिद्दी बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बुधवार को हुई इस गिरफ्तारी में विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इन संदिग्धों को बोधगया बम मामले में कथित तौर पर शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक की उम्र 20 साल के करीब है और उसकी पहचान नुर आलम के तौर पर हुई है। उसे राज्य के मुर्शिदाबाद के धुलियां से गिरफ्तार किया गया है।
आलम जिले के कमात गांव का रहने वाला है। वह इस आतंकी संगठन में कुछ समय के लिए शामिल रहा है।
19 जनवरी को बिहार के बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के दौरे के दौरान दो उच्च तीव्रता वाले बम मिले थे। उसी दिन विस्फोटक की आवाज भी सुनाई दी थी, हालांकि पुलिस की ओर से ये नहीं बताया गया कि वह बम था या कुछ और।
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आलम ने आतंकी संगठन के चार लोगों के साथ हैदराबाद में जेएमबी के वरिष्ठ लीडर से मुलाकात की थी।
जनवरी में भी कोलकाता पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बोधगया बम मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था।