फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Islamic State operatives arrested in Karnataka Mangaluru blast case update news in hindi

Karnataka: मेंगलुरु विस्फोट केस में छात्र को हिरासत में लिया गया; NIA की छापेमारी में IS के दो गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 10:00 PM IST
सार

केंद्रीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने,देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने के मामले में एनआईए ने गुरुवार को कर्नाटक में छह स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कथित तौर पर आईएस के दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Two Islamic State operatives arrested in Karnataka Mangaluru blast case update news in hindi
NIA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में गुरुवार को एनआईए ने छह स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस्लामिक स्टेट के दो कथित गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा, दावणगेरे और बेंगलुरु जिलों में एक मामले के संबंध में तलाशी ली गई थी। वहीं, मेंगलुरु विस्फोट मामले में भी एनआईए ने गुरुवार को कार्रवाई की। इस मामले में एनआईए ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


 इस्लामिक स्टेट के दो गुर्गे हुए गिरफ्तार
केंद्रीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने,देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने के मामले में एनआईए ने गुरुवार को कर्नाटक में छह स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कथित तौर पर आईएस के दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान उडुपी जिले के रेशान थजुद्दीन शेख और शिवमोग्गा जिले के हुजैर फरहान बेग के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मामला पिछले साल 19 सितंबर को शिवमोग्गा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने बीते साल में 15 नवंबर में फिर से मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। उन्होंने आगे बताया कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए आरोपियों द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NIA के प्रवक्ता ने बताया कि छापे के दौरान आरोपियों और संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए है। गौरतलब है कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या चार हो गई है।

  

Two Islamic State operatives arrested in Karnataka Mangaluru blast case update news in hindi
मंगलूरू ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले में घायल रिक्शाचालक और आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

मेंगलुरु विस्फोट मामले में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र हिरासत में  
मंगलूरू में हुए ऑटो-रिक्शा विस्फोट मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को हिरासत में लिया है। कॉलेज के एक कर्मचारी ने बताया कि 'एनआईए के अधिकारी गुरुवार सुबह कॉलेज आए थे। जिसके बाद उन्होंने विस्फोट के संबंध में एक छात्र से पूछताछ करने के लिए उसे हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया छात्र कॉलेज में सातवें सेमेस्टर का छात्र है जो कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
 
गौरतलब है कि विस्फोट का मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला है। वह 19 नवंबर को एक ऑटोरिक्शा में कुकर में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ले जा रहा था। उसी समय मंगलुरू के बाहरी इलाके में विस्फोट हुआ था। विस्फोट में शारिक 45 प्रतिशत जल गया था, जबकि ऑटोरिक्शा चालक भी घायल हो गया था। मुख्य आरोपी का इलाज कर्नाटक के मंगलुरु के फादर मुलर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है। 

पुलिस ने इसको आतंकी घटना करार दिया था और शारिक को मुख्य संदिग्ध बताते हुए यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था। कर्नाटक सरकार ने केंद्र से घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed