{"_id":"5765d44e4f1c1bef5d11bfc1","slug":"two-farmer-commit-sucide-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और साहूकारों से त्रस्त दो किसानों ने दी जान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैंक और साहूकारों से त्रस्त दो किसानों ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा-हमीरपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक और साहूकारों के कर्ज से त्रस्त दो किसानों ने जान दे दी। सूखे के हालात में इनको खेतों से भी कोई उपज नहीं मिल पा रही थी। महोबा के थाना कबरई के ग्राम महेबा निवासी मनोज उर्फ मंजू (26) पुत्र कालीचरन के नाम दो बीघा जमीन है, जिस पर तीन साल से कोई फसल नहीं हुई।
विज्ञापन
उस पर साहूकारों का 50 हजार रुपये कर्ज था। खेती चौपट होने और साहूकारों के आए दिन के तगादे से परेशान मनोज ने शुक्रवार शाम घर पर जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी रामगोपाल (45) पुत्र दुर्जन के नाम छह बीघा जमीन है। सूखे के कारण परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई। पुत्र जीतेंद्र ने बताया कि पिता के ऊपर बैंक का एक लाख और साहूकारों का 50 हजार रुपये कर्ज है। साहूकार तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन
परिवार का पेट पालने और कर्ज अदा करने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। उसकी (जीतेंद्र) शादी भी सात जुलाई को तय हो चुकी है। इन्हीं सब परेशानियों में उन्होंने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।