{"_id":"5ad032434f1c1bd63d8b4d33","slug":"two-bjp-mla-seen-eating-during-fast-called-by-against-opposition-for-stalling-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास पर बैठे भाजपा विधायक नहीं रह पाए भूखे, वीडियो आया सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपवास पर बैठे भाजपा विधायक नहीं रह पाए भूखे, वीडियो आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
bjp fast
बजट सत्र के सुचारू रूप से नहीं चलने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दिन का उपवास रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए उपवास में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, बड़े नेता और कार्यकर्ता तक शामिल हुए। लेकिन उपवास के दौरान विधायकों के खाना खाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पार्टी के दो विधायक उपवास के दौरान कुछ खाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुणे के विधायक संजय भेगड़े और भीमराव तपकीर भूख बर्दाश्त नहीं कर पाए और जब वे कुछ खाने लगे तो वीडियो में कैद हो गए। बता दें कि राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और सुरेश प्रभु दिल्ली, जेपी नड्डा बनारस, रविशंकर प्रसाद पटना में उपवास पर बैठे।
विज्ञापन
वहीं उत्तराखंड के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत उपवास नहीं रख पाए। उन्होंने पीजी ऑटोनामस कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व प्राचार्य कक्ष में काजू की खूब दावत उड़ाई, उन्हें पीएम के उपवास की याद आने पर वह किरकिरी से बचने के लिए सफाई देते नजर आए। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए यह भी कहा कि,मैं उपवास पर नहीं था। मुझे याद नहीं था कि पार्टी का उपवास है। गलती से मैंने यह काजू खाए और जूस पी लिया। लेकिन उनके इस उपवास की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद वह मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। खुद की चूक को छिपाने के लिए वह मजाकिया अंदाज में उल्टे मीडियाकर्मियों के सिर काजू खिलाने का ठीकरा फोड़ते दिखे।
विज्ञापन
#WATCH BJP Maharashtra MLAs Sanjay Bhegade and Bhimrao Tapkir seen eating during a meeting in Pune yesterday. BJP had called for a fast yesterday against the opposition stalling parliament pic.twitter.com/BnCjkT2jDq
— ANI (@ANI) April 13, 2018
कांग्रेस के कई नेता भी कुछ ऐसे ही हुए ट्रोल
कुछ दिनों पहले मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब पार्टी के कई दिग्गज नेता ट्रोल हुए थे। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दलितों के लिए उपवास रखा गया था, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता उपवास पर बैठने से पहले छोले-भठूरे खाते हुए दिखे।