फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check

Corona Vaccination: 18 महीने में रिकॉर्ड दो अरब खुराक, जानें कैसे चला देश में वैक्सीनेशन का अभियान?

Sun, 17 Jul 2022 12:50 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:50 PM IST
सार

16 जनवरी 2021 ये वो तारीख है जिस दिन देश में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़े हथियार का इस्तेमाल शुरू हुआ। देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ।

विज्ञापन
Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check
दुनियाभर में अब तक 12 अरब से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के टीकाकरण का नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। रविवार को कुल टीकाकरण की संख्या दो अरब डोज पहुंच गई। इसके साथ भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया। भारत से ज्यादा वैक्सीन डोज सिर्फ चीन में लगाए गए हैं। जहां अब तक 3.4 अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


देश में कोरोना टीकाकरण कैसे आगे बढ़ा? कब टीकाकरण की रफ्तार सबसे ज्यादा रही? इस वक्त किस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है? अलग-अलग आयुवर्ग में कितने लोगों को टीका लग चुका है? कौन सी वैक्सीन देश में कितने लोगों को लगाई गई? दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाले पांच देश कौन से हैं? आइये जानते हैं…   

विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण कैसे आगे बढ़ा? 
आज से ठीक 18 महीने पहले, 16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़े हथियार का इस्तेमाल शुरू हुआ। देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले ही हफ्ते में 12,43,013 वैक्सीन डोज दी गई। इसके बाद हफ्ते दर हफ्ते कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 19 मार्च 2021 का हफ्ता पहला ऐसा हफ्ता था जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। हालांकि, मई 2021 में जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त टीकाकरण की रफ्तार घट गई थी। हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण जो बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गया था। वो घटकर एक करोड़ से भी कम हो गया।

Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check
सितंबर 2021 के दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा टिकाकरण हुआ। - फोटो : अमर उजाला

कब टीकाकरण की रफ्तार सबसे ज्यादा रही? 
दूसरी लहर के बीच टीकाकरण की रफ्तार फिर बढ़ी। इस वक्त तक आम वयस्कों का भी टीकाकरण शुरू हो चुका था। 19 से 25 जून के दौरान देश में रिकॉर्ड चार करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। ये रिकॉर्ड अगस्त में टूटा। 28 अगस्त से तीन सितंबर के दौरान पहली बार पांच करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। तो 11 से 17 सितंबर के दौरान ये आकंड़ा छह करोड़ से ज्यादा पहुंच गया। 

इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार फिर से घटने लगी। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में घटकर ये 2.43 करोड़ पहुंच गई। नवंबर, दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े तक ये रफ्तार चार से पांच करोड़ प्रति हफ्ता बनी रही। 22 से 28 जनवरी के दौरान ये फिर घटकर चार करोड़ से नीचे आ गई। इसके बाद हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण लगातार घटता रहा।

Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई। - फोटो : अमर उजाला

इस वक्त किस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है? 
9 से 15 अप्रैल के हफ्ते में टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ से भी नीचे गया। इस दौरान यह महज 81.65 लाख रह गया। 15 अप्रैल के बाद से हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण अस्सी लाख से एक करोड़ से आसपास बना रहा। बीते हफ्ते ये और गिरकर 80.70 लाख पर गया। हालांकि, नौ से 15 जुलाई के दौरान ये थोड़ा बढ़कर 1.05 करोड़ पहुंच गया।  

Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check
कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला

दो अरब का लक्ष्य समय से पहले या बाद में हुआ पूरा?
केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक दो अरब वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन, टीकाकरण की रफ्तार घटने की वजह से यह पूरा नहीं हो सका। करीब सात महीने देर से देश ने इस लक्ष्य को हासिल किया है। सवाल ये उठता है कि  देश की कितनी आबादी को कम से कम एक डोज दी जा चुकी है? इसका जवाब है कि 1.02 अरब आबादी ऐसी है जिसे कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। यानी, देश की कुल आबादी में करीब 38 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं दी गई है। वहीं, करीब साढ़े पांच करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ऐहतियाती खुराक भी ले ली है। 

अलग-अलग आयुवर्ग में कितने लोगों को टीका लग चुका है? 

 

12 से 14 साल

15 से 17 साल

18 से 45 साल

45 से 60 साल

60 साल से अधिक

                  64,094,295

                    110,913,562

                1,113,783,688

                    415,687,662

                    278,928,719

 

 

Two billion Covid-19 vaccine doses a reality check
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

कौन सी वैक्सीन देश में कितने लोगों को लगाई गई? 

देश में लगी कुल वैक्सीन डोज में ज्यादातर लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगी है। दो अरब वैक्सीन डोज में से 159 करोड़ वैक्सीन डोज कोविशील्ड की लगाई गई है। इसके बाद कोवैक्सिन की 33 करोड़ से ज्यादा डोज भारत के लोगों को दी जा चुकी है। 6.41 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज कार्बोवैक्स की दी गई है। इन तीन वैक्सीन के अलावा स्पूतनिक वी और कोवावैक्स वैक्सीन भी देश के लोगों को लगाई जा रहीं हैं। 

दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण किन देशों में हुआ?

अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण चीन में हुआ है। आवर वर्ल्ड इन डेटा के मुताबिक चीन में 3.41 अरब से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित हुए अमेरिका में वैक्सीन की करीब 60 करोड़ डोज दी जा चुकी है। ब्राजील में कोरोना से बचाव के लिए कुल 46 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, ब्रिटेन में भी अब तक करीब 15 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed