{"_id":"63954c908f6743447c029e26","slug":"tweet-war-between-tmc-saket-gokhale-and-bjp-amit-malviya-over-gujarat-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tweet War: ट्विटर पर भिड़े अमित मालवीय और साकेत गोखले, टीएमसी प्रवक्ता ने बताया 'फेक न्यूज कुली'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tweet War: ट्विटर पर भिड़े अमित मालवीय और साकेत गोखले, टीएमसी प्रवक्ता ने बताया 'फेक न्यूज कुली'
Sun, 11 Dec 2022 08:55 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:55 AM IST
सार
टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने मोरबी पुल हादसे पर अपने पोस्ट में दावा किया था कि पीएम मोदी के दुर्घटनास्थल के दौरे पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इसे फर्जी बताया था।
विज्ञापन
Saket Gokhale-Amit Malviya
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात पुलिस की कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले और भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय के बीच ट्वीट वॉर देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित विवादित ट्वीट को लेकर गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अमित मालवीय ने शनिवार को एक ट्वीट में गोखले को 'आदतन अपराधी' बताया। मालवीय ने ट्वीट किया, आदतन अपराधी साकेत गोखले को लगता है कि खुद को पीड़ित पेश कर वह अपने अपराधों से बच जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। एक संवेदनशील मुद्दे का सहारा लेकर अशांति पैदा करने के इरादे से गलत सूचना का प्रसार करना अक्षम्य है। कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
Hi BJP’s fake news coolie, @amitmalviya:
विज्ञापन विज्ञापन
The right spelling is “law will take its own course”.
Not “it’s”.
Best not to comment on stuff that’s beyond your IQ which is lower than room temperature in Delhi right now. https://t.co/gLcTqRmsXB— Saket Gokhale (@SaketGokhale) December 10, 2022
इस पर पलटवार करते हुए साकेत गोखले ने अमित मालवीय को 'फेक न्यूज कुली' कहकर संबोधित किया। टीएमसी प्रवक्ता ने अमित मालवीय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि हाय, भाजपा के फेक न्यूज कुली, अमित मालवीय। आपने सही कहा कि कानून अपना काम करेगा। आपके आईक्यू से बाहर की चीजों पर टिप्पणी नहीं करना सबसे अच्छा है।
इससे पहले, टीएमसी नेता ने ट्वीट कर कहा था कि मोरबी पुल हादसे पर उनके ट्वीट को लेकर कुछ दिनों में उन्हें दो बार गिरफ्तार किया गया और दोनों बार उन्हें कोर्ट से जमानत मिली। टीएमसी प्रवक्ता गोखले ने मोरबी पुल हादसे पर अपने पोस्ट में दावा किया था कि पीएम मोदी के दुर्घटनास्थल के दौरे पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इसे फर्जी बताया था।
ममता ने किया था गोखले का समर्थन
एक आरटीआई के हवाले से एक ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि पीएम के मोरबी दौरे पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए. पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी पाया गया है। पीआईबी ने कहा कि ऐसा कोई आरटीआई जवाब नहीं दिया गया है। साकेत गोखले पर कार्रवाई को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच वाद-विवाद चल रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि गोखले ने कुछ भी गलत नहीं किया है।