फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK leader Vijay announces 25 lakh health insurance free electricity university for Puducherry Election

पुदुचेरी चुनाव: 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और यूनिवर्सिटी; TVK नेता विजय का बड़ा एलान

Sat, 04 Apr 2026 02:06 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 02:06 PM IST
सार

पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर नौ अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के चलते सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने भी मतदान से पांच दिन पहले लोक-लुभावन योजनाओं के नाम पर मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़ा दांव चल दिया है।

विज्ञापन
TVK leader Vijay announces 25 lakh health insurance free electricity university for Puducherry Election
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी नौ अप्रैल को होने वाले पुदुचेरी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टीवीके के प्रमुख विजय ने कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को भ्रमित गठबंधन करार दिया। वहीं, विजय ने एनआर कांग्रेस-भाजपा गठबंधन को थका हुआ गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही राष्ट्रीय दल केंद्र में वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद पुदुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन


पुदुचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विजय ने मतदाताओं से केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी के सीटी चुनाव चिन्ह का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे 'एक उंगली की क्रांति' की शुरुआत बताया, जो शायद उनकी किसी फिल्म के डायलॉग से जुड़ा था। 
विज्ञापन


पुदुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की भरी हुंकार
विजय ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे पुदुचेरी को उपराज्यपाल के हस्तक्षेप से मुक्त करते हुए कानूनी रूप से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 100 प्रतिशत कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जनता के साथ खड़े रहने वाले के रूप में पेश करते हुए विजय ने जन कल्याणकारी योजनाओं की एक सूची लोगों के सामने पेश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीवीके के सत्ता में आने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा का किया एलान
उन्होंने बताया कि पार्टी के एजेंडे में हर परिवार के लिए 25 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा और गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करना शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में विजय ने पुदुचेरी विश्वविद्यालय ऑफ एप्लाइड साइंसेज एंड आर्ट्स की स्थापना की घोषणा की। क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से एक सुरक्षित और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने का अवसर मांगा।


गठबंधन की राजनीति पर क्या बोले विजय?
विजय की टिप्पणियों से पुदुचेरी में चुनावी राजनीति गरमा गई है। उन्होंने राष्ट्रीय दलों पर राज्य के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और क्षेत्रीय दलों के महत्व पर जोर दिया है। उनके बयान सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर संभावित दरारों और विपक्षी दलों की रणनीतियों पर बड़ा निशाना माने जा रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed