शशिकला से जेल में मिले दिनाकरन, क्या 'अंदर' से चलेगी AIADMK सरकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने AIADMK नेताओं पर दर्ज कराई FIR, दिनाकरन के साथ CM पलानीसामी भी घिरे
आल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम पार्टी और उसकी सरकार क्या जेल के अंदर से संचालित होगी? जैसे जेल में रहते हुए जयललिता करती थी? क्या शशिकला पूरी तरह से जयललिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं? हालांकि शशिकला के लिए ये बेहद मुश्किल काम लगता है, क्योंकि जयललिता समूचे एआईएडीएमके की सर्वमान्य नेता थी, जबकि शशिकला की उनके 'अपने' ही नहीं सुनते। हालांकि वो लगातार अपनी कीशिशें जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में उनके भतीजे और पार्टी के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरण फिर से बेंगलुरू की जेल में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।
TTV Dinakaran
— ANI (@ANI_news)
reached Bengaluru jail to meet AIADMK General Secretary Sasikala
href="https://t.co/XFn3ubwTkg">pic.twitter.com/XFn3ubwTkg
June 24,
2017
भतीजी का आरोप: शशिकला ने कराई जयललिता की हत्या, प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात
गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते हुए जे जयललिता की मौत लंबी बीमारी के बाद हुई थी। जिसके बाद से तमिलनाडु की राजनीति में भारी उथल पुथल है। इस समय एआईएडीएमके की सरकार तो चल रही है, पर पार्टी में अपना सिक्का चलाने के लिए लगातार खेमेबाजी चल रही है। इस समय ओ पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में पार्टी का एक धड़ा अलग हो चुका है, तो दूसरे धड़े में भी खींचतान मची हुई है।