Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trust in local grocery stores remains strong era online shopping Indian continue head market milk vegetables

भारत: ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में किराना दुकानों पर भरोसा कायम, दूध-सब्जी के लिए बाजार पहुंच रहे भारतीय परिवार

Tue, 03 Nov 2026 04:38 AM IST
प्रशांत तिवारी अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 04:38 AM IST
सार

ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने के बावजूद भारतीय परिवार दूध, फल और सब्जियों जैसी रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के लिए स्थानीय किराना दुकानों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य बजट तय करने में पोषण, बुजुर्गों और बच्चों की पसंद अहम हो रही है।

विज्ञापन
Trust in local grocery stores remains strong era online shopping Indian continue head market milk vegetables
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑनलाइन खरीदारी के दौर में भारतीय परिवार दूध, फल सब्जी के लिए किराना की दुकानों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। अब खानपान संबंधी फैसलों में केवल आमदनी व परंपरागत पसंद नहीं पोषण व परिवार के सदस्यों की जरूरतें भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन


महंगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए दुकानों को तरजीह
देखकर या परखकर लेने वाली महंगी वस्तुओं के लिए ऑनलाइन के बजाए लोग अब भी दुकानों पर ही जाते हैं। खास बात यह कि परिवार में बुजुर्गों और छोटे बच्चों की पंसद भी खाद्य बजट तय करने में अहम हो रही है। एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के हवाले से यह तथ्य उजागर हुए हैं। भारतीय परिवारों के कुल उपभोग खर्च में अब खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी करीब 33 फीसदी व गैर-खाद्य वस्तुओं और सेवाओं पर लगभग 67 फीसदी प्रतिशत खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा: पराली-वाहनों के धुएं से बढ़ी मुसीबत, अगले 3 दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी में कपड़े-जूते आगे, रोजमर्रा का सामान पीछे
ऑनलाइन खरीदारी में कपड़ों की हिस्सेदारी 19.97 और जूतों की 12.05 फीसदी रही। वहीं सब्जियों की खरीदारी महज 1.32, ताजे फलों की एक, सूखे मेवों की 0.62 और अंडे, मछली व मांस की 0.59 फीसदी रही। फर्नीचर की ऑनलाइन खरीदारी 0.18, चिकित्सा उपकरणों की 0.32 और मनोरंजन से जुड़ी वस्तुओं की 0.52 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed