{"_id":"63034ca3cdda7615994a7a9f","slug":"trs-mlc-k-kavitha-to-file-a-defamation-case-against-bjp-mp-parvesh-varma-and-manjinder-singh-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: दिल्ली शराब नीति मामले में घिरीं टीआरएस एमएलसी, बोलीं- भाजपा सांसद के खिलाफ मानहानि का केस करूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: दिल्ली शराब नीति मामले में घिरीं टीआरएस एमएलसी, बोलीं- भाजपा सांसद के खिलाफ मानहानि का केस करूंगी
Mon, 22 Aug 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Aug 2022 03:05 PM IST
सार
दिल्ली शराब नीति मामले में घिरीं टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
टीआरएस एमएलसी के कविता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शराब नीति मामले में नाम घसीटे जाने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। कविता ने कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भाजपा द्वारा मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दिल्ली शराब नीति की चल रही जांच से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल भाजपा की ओर से इस बात को लेकर आरोप लगाया गया था कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामलों मे मनीष सिसोदिया और केसीआर की बेटी के कविता का अहम रोल है।
विज्ञापन
मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस करूंगी: कविता
टीआरएस एमएलसी कविता ने कहा कि भाजपा मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। केंद्र के हाथ में सभी जांच एजेंसी है वो जो चाहेंगे करेंगे। हमने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी है, हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। कविता ने कहा कि भाजपा सांसद परवेश वर्मा और भाजपा के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करूंगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा था कि केसीआर परिवार के लोगों ने शराब बिक्री को लेकर आबकारी नीती बनाए जाने के लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मीटिंग की थी। परवेश ने कहा कि होटल में जो भी स्वीट बुक कराया गया था, वह केसीआर की ओर से करवाया गया था।
विज्ञापन