{"_id":"6658c52733fea13c3d09a891","slug":"tripura-train-services-suspended-till-june-1-due-to-floods-debris-being-remov-from-track-lumding-badarpur-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: बाढ़ के कारण 1 जून तक ट्रेन सेवाएं स्थगित, लुमडिंग-बदरपुर के बीच पटरियों से हटाया जा रहा मलबा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: बाढ़ के कारण 1 जून तक ट्रेन सेवाएं स्थगित, लुमडिंग-बदरपुर के बीच पटरियों से हटाया जा रहा मलबा
Thu, 30 May 2024 11:57 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 30 May 2024 11:57 PM IST
सार
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बराक और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को लुमडिंग-बदरपुर डिवीजन में 1 जून तक ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी हैं।
एनएफआर बदरपुर और लुमडिंग के बीच ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए पटरियों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बराक और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को लुमडिंग-बदरपुर डिवीजन में 1 जून तक ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को अगले पांच दिनों तक त्रिपुरा के कुछ क्षेत्र में भारी से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद से त्रिपुरा को जोड़ने वाले लुमडिंग डिवीजन के तहत न्यू हाफलोंग-चंद्रनाथपुर सेक्शन में चक्रवात रेमल के कारण पटरियों को हुए नुकसान की मरम्मत कर दी गई है। लेकिन बराक और अन्य नदियों का ऊंचा जलस्तर से अभी भी खतरा बना हुआ है। इस कारण से प्रमुख रेलवे पुलों को खतरा है।
एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, न्यू हाफलोंग-चंद्रनाथपुर सेक्शन में ट्रेन सेवाएं 1 जून तक स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया यदि आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार क्षेत्र में भारी वर्षा होती है, तो यहां स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे सेवाएं स्थगित होने पर त्रिपुरा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि बदरपुर-लुमडिंग डिवीजन में रेलवे सेवाओं के अचानक निलंबन के कारण घबराने की कोई जरूरत नहीं है। चौधरी ने कहा कि एनएफआर बदरपुर और लुमडिंग के बीच ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए पटरियों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक से बातचीत भी की है। उन्होंने दो से तीन दिनों के भीतर सेवाएं फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है।