फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Tipra Motha unhappy with ministry distribution of Modi gov, if CM doesn’t listen, he will talk to HM

त्रिपुरा: राज्य सरकार के मंत्रालय बंटवारे से टिपरा मोथा नाखुश, CM ने नहीं सुनी तो अब गृह मंत्री से करेंगे बात

Wed, 12 Jun 2024 11:33 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले ही त्रिपुरा के मंत्री टिपरा मोथा ने स्पष्ट किया था कि वे वे आवंटित विभागों से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।

विज्ञापन
Tripura: Tipra Motha unhappy with ministry distribution of Modi gov, if CM doesn’t listen, he will talk to HM
असम के टिपरा मोथा के मंत्री अनिमेष देबबर्मा - फोटो : X/@animeshdb70

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले ही त्रिपुरा के मंत्री टिपरा मोथा ने स्पष्ट किया था कि वे वे आवंटित विभागों से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।
विज्ञापन


त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। त्रिपुरा में विभााग आवंटन को लेकर मंत्रियों में तनातनी चल रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही त्रिपुरा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री टिपरा मोथा अनिमेष देबबर्मा ने विभाग आवंटन पर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वे इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात भी करेंगे। यही नहीं वे इस बारे में मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी बात कर चुके हैं। बता दें कि मार्च में टिपरा मोथा के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद, विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा और वृषकेतु देबबर्मा को मंत्री बनाया गया। वृषकेतु देबबर्मा को उद्योग और वाणिज्य विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "मुझे आवंटित विभागों से मैं खुशी नहीं है। वन विभाग ठीक है, लेकिन प्रिंटिंग और स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (टीआरईडीए को छोड़कर) से मैं खुश नहीं हूं। मैंने कुछ दिन पहले सीएम से मुलाकात की थी। उनसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग आवंटित करने का आग्रह किया था। जिससे कि मैं ग्रामीण लोगों की मदद कर सकूं। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।"

अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिलेंगे। उन्हें एक बार फिर गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बधाई देंगे साथ ही उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं पिछले 22 सालों से राजनीति में हूं। कई विधायकों को राजनीति में सिर्फ़ पांच साल पूरे करने के बाद भी कई चीज़ें मिल जाती हैं। अगर मुझे महत्वपूर्ण विभाग नहीं मिलते हैं तो कोई बात नहीं है। मैं सरकार के ख़िलाफ़ नहीं हूं, लेकिन मुझे काम करना है।"


अनिमेष देबबर्मा ने यह भी कहा "अगर कोई मेरे अनुभव को देखे, तो मैं कई साल पहले विधायक चुना गया था। उसके बाद फिर मैंने त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज़ ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में कार्यकारी सदस्य के तौर पर काम किया और विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर भी अपने कर्तव्यों का पालन किया। मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि मुझे महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएं और मैं कुशलता से काम करूंगा।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed