फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Meghalaya Nagaland Government Updates Sangma claim to form government Neiphiu Rio elected NDPP leader

Election 2023: मेघालय में संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया; नगालैंड में NDPP के नेता चुने गए नेफ्यू रियो

Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

मेघालय के निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि उन्हें भाजपा, एचएसपीडीपी और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जबकि आने वाले दिनों में कुल संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि वह अन्य दलों के साथ भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Tripura Meghalaya Nagaland Government Updates Sangma claim to form government Neiphiu Rio elected NDPP leader
कोनराड संगमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए 32 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि उन्हें भाजपा, एचएसपीडीपी और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जबकि आने वाले दिनों में कुल संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि वह अन्य दलों के साथ भी संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह सात मार्च को सुबह 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



इस बीच नगालैंड के नवनिर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को एनडीपीपी का नेता चुना। जानकारी के मुताबिक 7 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एनडीपीपी के नव-निर्वाचित विधायकों की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एक बार फिर से सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के साथ एक संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद तीन या चार लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली भाजपा हाईकमांड से मिलने जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि विधानसभा में कौन, क्या बन रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सात तारीख को नगालैंड सरकार शपथ ग्रहण कर सकती है।


त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा में आठ घायल
त्रिपुरा में चुनाव बाद हुई हिंसा में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया, हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया, चुनाव के बाद हिंसा के अधिकांश मामले सिपाहीजला और खोवाई जिलों से सामने आए। यहां हुई हिंसा में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया, हिंसा की घटनाओं में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सिपाहीजाला जिले के चारिलाम, सुतारमुरा और लालसिंहमुरा में हिंसा की घटनाएं सामने आयीं। वहीं, बरजला में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


चुनाव में संवैधानिक प्रक्रिया का नहीं हुआ पालन: माणिक सरकार 
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हैं, क्योंकि सरकार का प्रदर्शन शून्य था। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र पर हमला है। मतदाताओं के मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का अधिकार छीन लिया गया। यहां संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा, 60 फीसदी मतदाताओं ने भाजपा को वोट नहीं दिया। भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए किसने मदद की यह स्पष्ट है। 


मेघालय: एनपीपी विधायक ने बने प्रोटेम स्पीकर 
मेघालय विधानसभा चुनाव के बाद एनपीपी के वरिष्ठ विधायक टिमोथी डी शिरा ने शनिवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधायक शिरा को राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में निवर्तमान मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और एनपीपी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शपथ दिलाई। बता दें, संगमा ने शुक्रवार को 31 विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इनमें एनपीपी के 26 विधायक, भाजपा और एचएसपीडीपी के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय हैं।

मेघालय: एचएसपीडीपी के नाराज समर्थकों ने विधायक के कार्यालय में लगाई आग
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने के एलान से नाराज हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अपने पार्टी के विधायक मेथोडियस डखार के कार्यालय में शुक्रवार को आग लगा दी। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वरिष्ठ एनपीपी नेता व निवर्तमान उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिंसॉन्ग ने शनिवार इसकी जानकारी दी। दरअसल, एचएसपीडीपी ने तृणमूल और कांग्रेस के साथ गठबंधन का निर्णय लिया था, लेकिन दो विधायकों ने पार्टी से इतर एनपीपी और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का एलान कर दिया था। टिंसॉन्ग ने अपील की कि लोगों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने हिन्यूट्रेप इंटिग्रेटेड टेरिटोरियल ऑर्गनाइजेशन (एचआईटीओ) और उसकी यूथ काउंसिल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

प्रतिमा भौमिक पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
इस बीच,त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। इस मौके पर देश भर से लोग आएंगे और त्रिपुरा में एक साथ होली खेलेंगे। 



वहीं, प्रतिमा भौमिक के राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर त्रिपुरा भाजपा प्रमुख ने कहा कि विधायक दल की बैठक में इसपर  फैसला लिया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन की प्रतीक्षा करें। भाजपा में नेताओं की कोई कमी नहीं है और हमने इस चुनाव में एक टीम के रूप में काम किया है। 

अटकलों पर बोलीं नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रतिमा भौमिक 
राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर त्रिपुरा की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रतिमा भौमिक ने कहा कि हम पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने ही लायक बनाया है। पार्टी के निर्देश से ही चुनाव लड़ी हूं। कोई कयास मत लगाइए, पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी हमारी मां है। पूरे पूर्वोत्तर में असम और गुवाहाटी को छोड़कर हम सब पहचान के संकट में थे लेकिन PM ने हमें पहचान दी। आज दुनिया जानती है कि त्रिपुरा, मणिपुर कहां है। पहले कहा जाता था त्रिपुरा बंगाल में है, बांग्लादेश में है क्या? पहले हमारी ऐसी ही पहचान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed