फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura man sentenced to death for murdering three of his family cop passerby in killing spree

त्रिपुरा: अदालत ने शख्स को सुनाई फांसी की सजा, दो बेटियों समेत पांच लोगों की हत्या का दोषी ठहराया

Thu, 24 Nov 2022 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 24 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांकरी दास की अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद बुधवार को फांसी की सजा सुनाई। पेशे से दिहाड़ी मजदूर देबरॉय ने पिछले साल 26 नवंबर की आधी रात अपनी दो बेटियों अदिति और मंदिरा की लोहे की रॉड से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Tripura man sentenced to death for murdering three of his family cop passerby in killing spree
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा के खोवई जिले की एक अदालत ने चालीस वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। उसपर पिछले साल अपनी दो बेटियों, बड़े भाई, एक पुलिस निरीक्षक और एक राहगीर सहित पांच लोगों की हत्या का आरोप था।

विज्ञापन

एक साल से भी कम समय में अदालत ने सुनाया फैसला
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांकरी दास की अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद बुधवार को फांसी की सजा सुनाई। इस दौरान सरकार के वकील विकास देब ने कहा, शुरूआत में ऐसा लगा कि आरोपी प्रदीप देबरॉय मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने प्रमाणित किया वह मानसिक रूप से फिट है। अदालत ने एक साल से भी कम समय में अपना फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर की रात दोनों बेटियों की लोहे की रोड से की हत्या
जिले के उत्तर रामचंद्रघाट इलाके के रहने वाले और पेशे से दिहाड़ी मजदूर देबरॉय ने पिछले साल 26 नवंबर की आधी रात अपनी दो बेटियों अदिति और मंदिरा की लोहे की रॉड से हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे भाई को भी मार डाला, राहगीरों पर किया हमला
सहायक महानिरीक्षक ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा, जब उसका बड़ा भाई अमलेश देबरॉय घटनास्थल पर आया, तो उसे भी दोषी ने मौके पर मार डाला। परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद अपराधी सड़क पर आया और उसने राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप रिक्शे पर जा रहे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। बाद में उनमें से एक व्यक्ति कृष्णा दास ने खोवाई अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी को भी मार डाला
इसके बाद खोवाई थाना प्रभारी सत्यजीत मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में लेने की कोशिश करने लगे, तो देबरॉय ने मलिक पर भी हमला कर दियाऔर बाद में अगरतला के एक सरकारी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की तेजी से जांच करने के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किया। हालांकि, घटना की रात देबरॉय अचानक हिंसक क्यों हो गया, इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed