{"_id":"63cbe8bb32050c18a5061ed4","slug":"tripura-election-update-ec-assures-cpi-m-cong-delegation-of-all-steps-for-peaceful-polling-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura Election: चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दिया आश्वासन, माकपा-कांग्रेस ने सीईओ से की थी मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Election: चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दिया आश्वासन, माकपा-कांग्रेस ने सीईओ से की थी मुलाकात
Sat, 21 Jan 2023 07:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:01 PM IST
सार
त्रिपुरा सीईओ से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, 'उन्होंने हर संभव उपाय करने का वादा किया ताकि मतदाता इस बार अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।'
विज्ञापन
कांग्रेस और माकपा आए साथ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को माकपा-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि त्रिपुरा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। दोनों दलों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी किरणकुमार दिनकरराव से मुलाकात की थी।
पिछले पांच वर्षों में मतदाता अपना वोट नहीं डाल सके: कांग्रेस
प्रतिनिधिमंडल में माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी और कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन शामिल थे। चौधरी ने बैठक के बाद बताया, 'आज हमने सीईओ को एक अभ्यावेदन दिया है। इसमें सीईओ से पिछले चुनावों के अनुभवों को देखते हुए लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।' आगे कहा, 'आप सभी जानते हैं कि पिछले पांच वर्षों में मतदाता अपना वोट नहीं डाल सके चाहे वह पंचायत चुनाव हो या लोकसभा चुनाव।'
सीईओ ने हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिया
माकपा के राज्य सचिव ने कहा कि सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि चुनाव आयोग ने पहले ही मजलिसपुर की घटना की जांच शुरू कर दी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, 'हमने उन्हें चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने की संभावित चाल से अवगत कराया। उन्होंने हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिया ताकि मतदाता इस बार अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।'
विज्ञापन
बाइक रैली पर हुए हमले की जांच के आदेश
कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार को मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र के जिरानिया सब-डिवीजन में चार स्थानों पर एक बाइक रैली के दौरान बीजेपी समर्थित गुंडों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया। इस हमले में एआईसीसी महासचिव अजय कुमार सहित 15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए। उधर चुनाव आयोग ने गुरुवार को कांग्रेस की बाइक रैली पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।