फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura election results pm narendra modi thank party workers address from bjp headquarter

Election Results: 'अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर- न दिल से', PM मोदी ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

Thu, 02 Mar 2023 09:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 09:10 PM IST
सार

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के विकास को बढ़ावा देना जारी रहेगा।

विज्ञापन
tripura election results pm narendra modi thank party workers address from bjp headquarter
भाजपा मुख्यालय पर संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ट्विटर/भाजपा

विस्तार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने हमें और हमारे सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। आम जनता को नमन करने का एक और अवसर आया है। आज के नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारों को पूर्वोत्तर की चिंता नहीं थी। 

विज्ञापन


'अब पूर्वोत्तर न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर'
प्रधानमंत्री ने कहा, इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन पूर्वोत्तर में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा, यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब पूर्वोत्तर न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने जगजाहिर कर दी अपनी नफरत'
उन्होंने आगे कहा, हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि ईवीएम को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की साजिश करते हैं। लेकिन कमल खिलता ही जा रहा है, खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग बेईमानी भी कट्टरता से करते हैं। बेईमान कह रहे हैं मर जा मोदी। जनता कह रही है मत जा मोदी। कांग्रेस ने अपनी नफरत को जगजाहिर कर दिया है। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो...तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





'चुनावों में देखा बड़ा परिवर्तन, नई दिशा पर चल पड़ा पूर्वोत्तर'
पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।  
इससे पहले पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय  के नतीजों पर ट्वीट करके पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और वहां की जनता का आभार जताया था। त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के विकास को बढ़ावा देना जारी रहेगा। त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, मुझे जमीनी स्तर पर शानदार प्रयासों के लिए त्रिपुरा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है।


राज्य की प्रगति के लिए काम करती है डबल इंजन सरकार: पीएम मोदी
नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के लिए एक और जनादेश देने के लिए पीएम मोदी ने लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, डबल इंजन सरकार राज्य की प्रगति के लिए काम करती रहेगी। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए सराहना करता हूं जिन्होंने इस परिणाम को सुनिश्चित किया। वहीं, मेघालय चुनाव पर अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने कहा, हम मेघालय को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर फोकस करेंगे। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयास के लिए उनका भी आभारी हूं।

पीएम मोदी ने बदल डाली पूर्वोत्तर की तकदीर-तस्वीर: जेपी नड्डा
पार्टी के 'विजय उत्सव' में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,  पीएम मोदी के नेतृत्व में मेघालय में मत प्रतिशत बढ़ा। पीएम मोदी के नेतृत्व में नगालैंड में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में मेघालय में दोबारा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा,  कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एटीएम समझ रखा था। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर की तकदीर और तस्वीर बदल डाली आज पूर्वोत्तर शांति और स्थिरता के लिए जाना जाता है। भाजपा प्रमुख ने कहा, जनता हर जगह कमल खिला रही है। आज कांग्रेस कहीं देखने को नहीं मिलती। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed