{"_id":"66eb969c5f1b27aa20097393","slug":"tripura-cm-manik-saha-met-with-the-tipra-motha-mlas-in-the-presence-of-maharaj-pradyot-latest-news-update-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा और टिपरा मोथा विधायकों की अहम मुलाकात; महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा और टिपरा मोथा विधायकों की अहम मुलाकात; महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
Thu, 19 Sep 2024 08:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:42 AM IST
विज्ञापन
Tripura
- फोटो : ANI
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक महाराज प्रद्योत के बीच बीते दिन अहम बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम साहा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक महाराज प्रद्योत की मौजूदगी में टिपरा मोथा के विधायकों से मुलाकात की। बैठक के दौरान हमने अपने जनजाति भाइयों और बहनों से जुड़े विभिन्न विकास और कल्याण मुद्दों पर चर्चा की। हमारी सरकार राज्य में जनजाति समुदाय के कल्याण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन