फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura BSF Commandant Rakesh Sinha honoured with Director General's Commendation Card and Disc News In Hindi

Tripura: त्रिपुरा पुलिस ने BSF कमांडर राकेश सिन्हा को दिया बड़ा सम्मान, प्रशस्ति पत्र और डिस्क सम्मान से नवाजा

Thu, 16 Jan 2025 11:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 11:36 PM IST
सार

बीएसएफ की 81वीं बटालियन की बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए कमांडेंट राकेश सिन्हा को एक बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें महानिदेशक के प्रशस्ति पत्र और डिस्क सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन
Tripura BSF Commandant Rakesh Sinha honoured with Director General's Commendation Card and Disc News In Hindi
बीएसएफ कमांडर राकेश सिन्हा को मिला सम्मान - फोटो : एक्स@BSF_Tripura

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 81वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश सिन्हा को उनके अच्छे और प्रभावशाली काम के लिए एक बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें महानिदेशक के प्रशस्ति पत्र और डिस्क से नवाजा गया। यह सम्मान अगरतला में एक समारोह के दौरान त्रिपुरा पुलिस के महानिदेशक अमिताभ रंजन ने उन्हें दिया।
विज्ञापन


त्रिपुरा पुलिस ने बीएसएफ के योगदान को सराहा
कमांडर राकेश सिन्हा को सम्मानित करन के बाद त्रिपुरा पुलिस ने बीएसएफ जैसे केंद्रीय पुलिस बलों के योगदान को भी सराहा है। जारी बयान में कहा गया कि यह सहयोग और एकजुटता देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


इस वजह से दिया गया सम्मान
बता दें कि राकेश सिन्हा को यह सम्मान 81वीं बटालियन की बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए दिया गया। खासतौर पर, बटालियन ने सोनामुरा सीमा पर बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ रोकने और सीमा पार अपराधों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों पर लगातार एक्शन
बात अगर राकेश सिन्हा की उपलब्धि की करें तो राकेश सिन्हा के नेतृत्व में बटालियन ने कई घुसपैठियों को पकड़ा और तस्करी की बड़ी मात्रा में सामग्री भी जब्त की। इससे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को मजबूती मिली। हाल ही में 81वीं बटालियन ने सोनामुरा इलाके में 1.74 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था। यह सोना बांग्लादेशी तस्करों द्वारा सीमा पार लाया जा रहा था, लेकिन वे घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed