फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura assembly election 2023 voting live updates bjp congress cpim cm manik saha

Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 16 Feb 2023 07:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 07:20 AM IST
सार

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चप्पे-चप्पे पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

विज्ञापन
tripura assembly election 2023 voting live updates bjp congress cpim cm manik saha
त्रिपुरा चुनाव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31,000 मतदानकर्मी 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव के अनुसार राज्य में 28,13,478 मतदाता हैं। चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित होंगे।

विज्ञापन

 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य में सीएपीएफ की 400 कंपनियां (30,000 सुरक्षाकर्मी) भेजी गई हैं। सीएपीएफ के अलावा, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और त्रिपुरा पुलिस के जवानो भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सबसे ज्यादा उम्मीदवार
चुनाव में सबसे ज्यादा (55) उम्मीदवार सत्तारूढ़ भाजपा ने खड़े किए हैं जबकि उसने गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को 5 सीटें दी हैं। हालांकि आईपीएफटी ने छह उम्मीदवार खड़े किए हैं। वाम-कांग्रेस गठबंधन में वाम मोर्चे के 47, कांग्रेस के 13 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी ने 42, तृणमूल कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 58 निर्दलीय और विभिन्न छोटे दलों के 14 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
 

विज्ञापन

टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा ने कहा, चुनाव बाद छोड़ दूंगा राजनीति
टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने 16 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राजनीति छोड़ने का एलान कर लोगों को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कभी भी बुबागरा (राजा) के रूप में वोट नहीं मांगेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को एक रैली में त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज ने कहा कि कई नेताओं ने भोजन, आश्रय और शिक्षा से वंचित गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने की उनकी भावना को समझे बिना उन्हें छोड़ दिया है। टिपरा मोथा त्रिपुरा की 60 में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed