फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Assam CM Sarma said- people thrown communists out of India

Tripura: असम के सीएम सरमा बोले- लोगों ने कम्यूनिस्ट को भारत से बाहर खदेड़ दिया

Mon, 09 Jan 2023 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और नए मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने त्रिपुरा का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है। हिमंत ने कहा, लोगों को अब त्रिपुरा के साथ-साथ देश भर में माकपा के कुशासन से छुटकारा मिल गया है...

विज्ञापन
Tripura: Assam CM Sarma said- people thrown communists out of India
himanta biswa sarma - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को त्रिपुरा में दावा किया कि अब कोई सीपीआई (एम) की कोई नहीं सुनता। लोगों ने इस पार्टी को खारिज कर दिया है। अब लोगों ने इस पार्टी को भारत के साथ-साथ त्रिपुरा से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वे सोमवार शाम को त्रिपुरा के गोमती जिले के किला में भाजपा की 'जन विश्वास रैली' को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, इससे पहले जब भी मैं त्रिपुरा का दौरा करता था, तो मैंने अराजकता, संघर्ष, जुलूस, बलात्कार, हत्या और हिंसा देखी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने मुझे बताया है कि इस क्षेत्र में सीपीआईएम के कार्यकाल में लगभग 80 लोग मारे गए थे। त्रिपुरा में अब अमन-चैन कायम है। अब आपको हिंसा, हत्या या रेप जैसी कोई घटना नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और नए मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने त्रिपुरा का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है। हिमंत ने कहा, लोगों को अब त्रिपुरा के साथ-साथ देश भर में माकपा के कुशासन से छुटकारा मिल गया है। कोई भी माकपा की नहीं सुनता। आप उन्हें कहीं नहीं पाएंगे। लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है और उन्हें भारत के साथ-साथ त्रिपुरा से भी बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरमा ने कहा कि हमारी सरकार की गति 120 किमी/घंटा जैसी है, क्योंकि हम केंद्र में भी हैं और त्रिपुरा में भी। लेकिन माकपा की गति बहुत धीमी थी। उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा की सरकार ने यहां काम किया, गरीबों का ध्यान रखा, जिस तरह से मुफ्त चावल जनता को दे रही है। यह जनता की सरकार है, निश्चित रूप से इस बार भी भाजपा की ही सरकार यहां बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed