फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribute amit shah mallikarjun kharge other leaders paid tribute to Lal Bahadur Shastri news in hindi

Tribute: लाल बहादूर शास्त्री को शाह-खरगे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया महान गांधीवादी

Sat, 11 Jan 2025 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शास्त्री जी की विरासत को पीढ़ियों तक सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Tribute amit shah mallikarjun kharge other leaders paid tribute to Lal Bahadur Shastri news in hindi
मल्लिकार्जुन खरगे, अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्हें महान गांधीवादी बताया।
विज्ञापन


खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय जवान, जय किसान” के प्रेरक, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भूमि सुधार से लेकर दुग्ध क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को खत्म करने से लेकर 1965 की जंग तक, अपनी सरलता एवं सादगीपूर्ण जीवन से सबके प्रेरणास्रोत बने, शास्त्री जी ने देश की उन्नति के लिए हमेशा किया।"
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया गुदड़ी का लाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल बहादूर शास्त्री को याद करते हुए उन्हें गुदड़ी का लाल बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। सादगी और ईमानदारी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से देश के राजनीतिक इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष से उन्होंने देश के किसानों व जवानों में नई-ऊर्जा का संचार किया। गुदड़ी के लाल शास्त्री जी का कुशल नेतृत्व और साहस सदा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत का पीढ़ियों तक होगा सम्मान
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शास्त्री जी की विरासत को पीढ़ियों तक सम्मानित किया जाएगा। शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "सादगी, विनम्रता और देशभक्ति के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनका नारा "जय जवान, जय किसान" देश की सेवा करने वाले हाथों के प्रति कृतज्ञता का एक शक्तिशाली संदेश है और उन्होंने जो विरासत छोड़ी है, उसका सम्मान पीढ़ियों तक किया जाएगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed