फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal man marries two girls in the same mandap in Telangana

अजब-गजब : युवक 2 लड़कियों से करता था प्रेम, भेद खुला तो एक साथ दोनों से रचा ली शादी

Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, आदिलाबाद।
एजेंसी, आदिलाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
सार

तीनों के परिवारों के अनुसार दूल्हे ने एक महीने पहले दोनों से प्रेम की बात को स्वीकारते हुए दोनों से शादी की इच्छा जताई थी

विज्ञापन
Tribal man marries two girls in the same mandap in Telangana
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock

विस्तार

आदिलाबाद जिले के उत्नूर मंडल में एक आदिवासी पुरुष ने एक ही मंडप में एक ही समय पर दो लड़कियों संग शादी रचाई। खास बात यह थी कि इस शादी में दोनों लड़कियों व लड़के समेत तीनों परिवारों की सहमति थी। घानपुर गांव का अर्जुन शिक्षक का प्रशिक्षण पूरा करके नौकरी की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि अर्जुन के पिछले तीन वर्षों से ऊषारानी और सूर्यकला नाम की लड़की के साथ रिश्ते थे। तीनों के परिवारों के अनुसार अर्जुन ने एक महीने पहले दोनों से प्रेम की बात को स्वीकारते हुए दोनों से शादी की इच्छा जताई थी। इस पर तीनों परिवार राजी हो गए।
विज्ञापन


मंडल प्रजा परिषद के पांद्रा जैवानथारों का कहना है कि दोनों लड़कियों की सहमति के बाद ही ये शादी हुई है। इस समाज में एक लड़के के साथ दो लड़कियों की शादी आम बात है। यह पहले भी होती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी काफी धूमधाम से हुई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने 14 जून को दो लड़कियों से शादी की, जिसमें समुदाय के लोगों ने शिरकत की। पारंपरिक कपड़े पहनकर, दूल्हा और दुल्हनों ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ शादी की सभी रस्मों को पूरा किया। समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा कि ‘आदिवासी प्रथा में इस तरह के विवाह की अनुमति है। हालांकि, यह पहली बार है कि हमारे गांव में किसी पुरुष की दो लड़कियों से शादी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed