{"_id":"6478d609fe0dd403a708c418","slug":"tribal-man-found-dead-in-similpal-national-park-odisha-local-people-said-killed-by-forest-personnel-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिला आदिवासी व्यक्ति, स्थानीय लोग बोले- वन कर्मियों ने मारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिला आदिवासी व्यक्ति, स्थानीय लोग बोले- वन कर्मियों ने मारा
Thu, 01 Jun 2023 11:05 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:05 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बंगरीपोशी थाना क्षेत्र के बुरुडीहा गांव के जगन्नाथ हेम्ब्रम पार्क के तालाबबंध रेंज में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान में गुरुवार को एक 26 वर्षीय आदिवासी युवक मृत मिला। रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर गई गोलियां लगीं थी। युवक की पहचान जगन्नाथ के रूप में हुई है जो स्थानीय निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बंगरीपोशी थाना क्षेत्र के बुरुडीहा गांव के जगन्नाथ हेम्ब्रम पार्क के तालाबबंध रेंज में मृत पाए गए थे। तालाबांध के रेंज अधिकारी शैलेंद्र कुमार दास ने कहा कि वन कर्मियों ने बुधवार रात मुख्य क्षेत्र में एक अभियान चलाया, जिसके दौरान उन्हें धनुष और तीर से लैस शिकारियों के एक समूह का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें तितर-बितर करने के लिए वन कर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद शिकारी मौके से भाग गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिनको शिकारी बताया जा रहा है, वे लापता भैंस की तलाश में जंगल में गए थे।
विज्ञापन
जगन्नाथ के भाई कालूराम ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्हें वन कर्मचारियों द्वारा फर्जी मुठभेड़ में मार दिया, जिन्होंने गलती से उन्हें एक शिकारी समझ लिया था। बंगरीपोशी थाने के प्रभारी कमलाकांत दास ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा जाएगा।