फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trains Cancelled: 376 trains not running today, many diverted, know the list so that there is no trouble

Trains Cancelled Today: आज नहीं चल रहीं 376 ट्रेनें, कई के मार्ग बदले, जान लीजिए सूची ताकि न हो परेशानी

Mon, 14 Feb 2022 08:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Feb 2022 08:38 AM IST
सार

आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट  https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Trains Cancelled: 376 trains not running today, many diverted, know the list so that there is no trouble
Train - फोटो : iStock

विस्तार

मौसम व अन्य कारणों से रेलवे ने आज 14 फरवरी को भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया है। यदि आप रेल में सफर करने जा रहे हैं तो पहले देखें लें कि आपकी ट्रेन निरस्त तो नहीं हो गई है। सोमवार को रेलवे ने 376 ट्रेनों को निरस्त किया है। जबकि 11 को डायवर्ट तो पांच का समय बदला गया है। 

विज्ञापन


आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं। इन दोनों एड्रेस पर आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार को 17 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त भी किया गया है। इनमें स्पेशल, पैसेंजर, मेल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। आज रद्द की गईं ज्यादातर ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आज आप सफर करने वाले हैं तो स्टेशन जाने से पहले आप रेलवे की हेल्पलाइन 139 या फिर ऑफिशियल वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर निरस्त ट्रेनों या कैंसल ट्रैन्स के विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले लीजिए। 


कोहरे व तकनीकी कारणों से रद्द की जाती हैं ट्रेनें
कोहरे, रखरखाव या तकनीकी कारणों से रेलवे ट्रेनों को निरस्त करता है। इसकी सूचना यात्रियों को पूर्व में दी जाती है। बीते दिनों  भारतीय रेलवे ने मप्र से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को 1 से 10 फरवरी तक निरस्त किया था। यह फैसला दक्षिण रेलवे के जैठारी-चुल्हा रेल खंड में स्टेशनों को जोड़ने वाली तीसरी लाइन के लिए चल रहे निर्माण कार्य की वजह से लिया गया था। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी। इस कार्य में कुछ दिन और लगेंगे, जिसके चलते बिलासपुर-भोपाल और जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस समेत कई और ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed