{"_id":"65312971c9c2a585c60bb0f6","slug":"training-aircraft-crashes-near-village-in-pune-district-pilot-and-one-more-person-taken-to-hospital-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Plane Crash: पुणे में ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त; पायलट और एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Plane Crash: पुणे में ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त; पायलट और एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
Thu, 19 Oct 2023 06:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:35 PM IST
सार
बारामती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रभाकर मोरे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान रेडबर्ड इंस्टीट्यूट (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी) का था। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे बारामती तालुका के अंतर्गत कटफल गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
plane crash
- फोटो : ani
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तालुका के अंतर्गत कटफल गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बारामती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रभाकर मोरे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त विमान में दो लोग सवार थे। जिसमें एक पायलट और एक अन्य व्यक्ति था। इस हादसे में दोनों घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बारामती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रभाकर मोरे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान रेडबर्ड इंस्टीट्यूट (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी) का था। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे बारामती तालुका के अंतर्गत कटफल गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और एक अन्य व्यक्ति जो कि संभवतः सह-पायलट था, दोनों को चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। इस बारे में जांच की जा रही है।