{"_id":"6a0402e44b62bd901c00d101","slug":"trainer-aircraft-of-private-company-makes-crash-landing-at-baramati-in-maharashtra-s-pune-district-police-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे के बारामती में प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे के बारामती में प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Wed, 13 May 2026 10:19 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (महाराष्ट्र)।

Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 13 May 2026 10:19 AM IST
सार
महाराष्ट्र के बारामती में रेडबर्ड कंपनी के एक प्रशिक्षण विमान ने तकनीकी खराबी के कारण क्रैश लैंडिंग की है। प्रशिक्षु पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को गन्ने के खेत में सुरक्षित उतार दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी को चोट नहीं आई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
प्रशिक्षण विमान की आपात लैंडिंग
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद रेडबर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतरा। यह घटना प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।
प्रशिक्षु पायलट की सूझबूझ से नहीं हुआ जानमाल का नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोजुबावी गांव के उत्तरी हिस्से के ऊपर उड़ान के दौरान विमान का इंजन बंद हो गया, जो मुख्य आवासीय क्षेत्र से करीब 1.5 किलोमीटर दूर था। इसके बावजूद प्रशिक्षु पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पास के एक गन्ने के खेत में सुरक्षित उतार दिया।

VIDEO | Trainer aircraft of private company makes crash landing at Baramati in Maharashtra's Pune district; no casualty reported.#Baramati #MaharashtraNews
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xGQqyicVVG — Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
पुणे पुलिस ने क्या बताया?
पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने पीटीआई को बताया कि यह घटना सुबह 8:50 बजे हुई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा एक बिजली के खम्भे से टकराया और फिर जमीन पर गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
इसके कारण बड़ा हादसा टल गया और जमीन पर किसी को नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, आपात लैंडिंग के बाद प्रशिक्षु पायलट सदमे की स्थिति में बताया जा रहा है।

प्रशिक्षण विमान लैंडिंग क्रैश
- फोटो : पीटीआई
तकनीकी खराबी के कारण की जांच कर रहे अधिकारी
विमान के उतरते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी अब तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: TCS Case: संभाजीनगर में AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप

गोजुबावी गांव में पहले हो चुका विमान हादसा
गोजुबावी गांव में इससे पहले भी विमान से जुड़ी एक घटना हो चुकी है, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह भी इसी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जानकारी के आधार पर जांच जारी है। जांच का मुख्य फोकस इंजन फेल होने और आपात लैंडिंग की परिस्थितियों पर है।
अन्य वीडियो-