{"_id":"612caa396fd3a37be444aa73","slug":"train-mows-down-3-migrant-labourers-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए तीन प्रवासी मजदूर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए तीन प्रवासी मजदूर, मौके पर हुई मौत
Mon, 30 Aug 2021 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:22 PM IST
सार
ओडिशा के गंजम जिले में सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार से थे और वे पटरी पर चलते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ आ रहे थे जहां से उन्हें घर लौटना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात को बरहामपुर शहर के बाहरी इलाके में हलदीपदार इलाके के पास हुई। उन्होंने कहा कि लगभग 7-8 प्रवासी श्रमिक ब्रह्मपुर पहुंचने के लिए पटरियों पर चल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आती ट्रेन ने इनमें से तीन मजदूरों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान अभी सुनिश्चित नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मजदूर एक स्थानीय फर्म में काम कर रहे थे और अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन