ट्राई का रिलांयस से सवाल, आखिर मुफ्त में क्यों करवा रहे हैं फोन कॉल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम से मुफ्त कॉल के ऑफर पर सफाई मांगी है। अथॉरिटी ने यह सफाई इसलिए मांगी है क्योंकि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी कॉल रेट 1.20 रुपए प्रति मिनट दिखाई है। ट्राई केवरिष्ठ अधिकारियों ने इस विषय में कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे टैरिफ प्लान की सभी डिटेल मांगी है।
टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रिलायंस जियो ने अपने सिम कार्ड के ब्रोशर पर 2 पैसे प्रति सेकेंड (1.20 रुपए प्रति मिनट) की कॉल रेट छपवाई थी। इस तरह कंपनी रेग्यूलेटर से दर्ज कराए गए टेरिफ प्लान(2 पैसे/सेकेंड) की दर से अलग मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दे रही है। हांलाकि रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है। यह मुद्दा टेलिकॉम टैरिफ को लेकर साल 2004 में ट्राई द्वारा किए गए संशोधनों से जुड़ा है।
रिलायंस जियो जल्द ही अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकता है
ट्राई के नियम के अनुसार कोई भी टेलिकॉम कंपनी अपने टैरिफ प्लान का रेट इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज (IUC)से कम नहीं रख सकती । (IUC)इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज वो चार्ज होता है जो कॉल टर्मिनेट करने के लिए एक ऑपरेटर किसी दूसरे ऑपरेटर से लेता है। सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो जल्द ही अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकता है।
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए हमेशा मुफ्त वायस कॉल की घोषणा की है। जिया के ग्राहकों को कॉल लगाने में आ रही परेशानियों की वजह से कंपनी ने ट्राई से दूसरी कंपनियों की शिकायत भी की है।
जियो ने दूरसंचार की दूसरी कंपनियों पर आरोप लगाया है कि मौजूदा कंपनियां उसे पर्याप्त इंटरकनेक्शन प्वाइट उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। जिस कारण जियो के ग्राहकों को कॉल लगाने में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं सभी मौजूदा कंपनियों ने कंजेशन के लिए रिलायंस जियो के मुफ्त वायस कॉल प्लान को जिम्मेदार ठहराया है।