फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tourists decreased by Twenty percent due to strong sunlight in Europe

Europe: यूरोप की तेज धूप के कारण घटे 20 प्रतिशत पर्यटक, फ्रांस-स्पेन सहित पोलैंड और अन्य देश इसकी चपेट में

Wed, 19 Jul 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 06:35 AM IST
सार

यूरोपीय पर्यटन से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारी गर्मी की वजह से यूरोप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में करीब 20% की गिरावट आई है। यूरोप ने अतीत में भी विनाशकारी गर्मी झेली है, लेकिन इस बार अवधि लंबी हो रही है। 2003 में, पूरे यूरोप में लू चली, जिसमें 70,000 से अधिक लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Tourists decreased by Twenty percent due to strong sunlight in Europe
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com

विस्तार

यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। विशेष रूप से इटली में हालात काफी खराब हैं, जहां तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है । मौसम  विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) को आशंका है  कि जलवायु परिवर्तन के चलते 2021 में सिसिली में यूरोप का सर्वाधिक 48.8 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड जल्द टूट सकता है।

विज्ञापन

भीषण तापमान फ्रांस, स्पेन, पोलैंड और ग्रीस सहित दक्षिणी और पूर्वी यूरोप के अन्य देशों में फैल गया है। मौसम के बदले रुख के कारण पर्यटन के लिए यूरोप जाने वाले पर्यटकों की संख्या पर भारी असर पड़ा है। यूरोपीय पर्यटन से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारी गर्मी की वजह से यूरोप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में करीब 20% की गिरावट आई है। यूरोप ने अतीत में भी विनाशकारी गर्मी झेली है, लेकिन इस बार अवधि लंबी हो रही है। 2003 में, पूरे यूरोप में लू चली, जिसमें 70,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। फिर 2022 में यूरोप में एक और गर्मी की लहर आई, जिसके चलते लगभग 62,000 लोगों की मौत हो गई। इटालियन मौसम विज्ञान सोसाइटी के अनुसार, सेर्बेरस हीटवेव लगभग दो हफ्ते जारी रहने की उम्मीद है। डब्ल्यूएमओ के अनुसार जैसे-जैसे तापमान गर्म हो रहा है वायुमंडलीय परिसंचरण पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। इस कारण यूरोप में अत्यधिक तापमान व सूखा बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

ईरान में 66 डिग्री जैसी गर्मी, चीन में 52 पर पारा
दुनियाभर में गर्मी के बढ़ते कहर के बीच ईरान के हीट इंडेक्स में 66.7 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। ईरान में हीट इंडेक्स से यह आंकड़ा मिला।  वैसे यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। चीन में पारा 52 डिग्री तक पहुंच गया है। विशेषतौर से दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक कैलिफोर्निया की डेथ वैली में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तरी यूनान के जंगलों में भीषण गर्मी और आग लगने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। इसके चलते 1,200 बच्चों को ग्रीक के समुद्रतटीय रिसॉर्ट के पास से निकालना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उत्तरी अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed