{"_id":"6164418e8ebc3e6c321175b4","slug":"tour-home-minister-amit-shah-will-visit-four-states-including-jammu-and-kashmir-know-what-is-his-full-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा: गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों का करेंगे दौरा, जानें क्या है उनका पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दौरा: गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों का करेंगे दौरा, जानें क्या है उनका पूरा कार्यक्रम
Mon, 11 Oct 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:22 PM IST
सार
शाह के ये दौरे पूर्व से तय हैं। अगले 15 दिनों में वे ये दौरे करेंगे। शुरुआत अंडमान निकोबार से करेंगे। इसके बाद वे जम्मू कश्मीर, गोवा व उत्तराखंड जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस माह जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों का दौरा करेंगे। 14 अक्तूबर को वे गोवा जाएंगे और 15 से 17 तक वे अंडमान निकोबार का दौरा करेंगे। इसके बाद वे जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शाह 14 अक्तूबर को गोवा में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के लिए जाएंगे। वे वहां राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री 15 से 17 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर रहेंगे। शाह वहां विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। वह ऐतिहासिक सेलुलर जेल का भी दौरा करेंगे। वहां वे 'आजादी का अमृत महोत्सव' से संबंधित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में मेगा आउटरीच कार्यक्रम, 70 मंत्री करेंगे दौरा
अमित शाह केंद्र सरकार के मेगा आउटरीच कार्यक्रम के तहत 23 से 25 अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर जाएंगे। 70 केंद्रीय मंत्री इस केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे। गृहमंत्री शाह कश्मीर घाटी और जम्मू के सुदूर इलाकों का दौरा करेंगे। वे वहां विकास पहलों का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक में भी शामिल होंगे। शाह 30 अक्तूबर को उत्तराखंड का भी दौरा करेंगे।