फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Toshi Shibat CEO of Japanese semiconductor company Renesas Electronics met on Prime Minister Narendra Modi

PM Modi: पीएम मोदी से मिले जापानी सेमीकंडक्टर कंपनी के सीईओ, टेक और इनोवेशन में भारत की प्रगति पर हुई चर्चा

Sun, 14 May 2023 05:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 05:53 AM IST
सार

दोनों के बीच सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों के बीच यह मुलाकात शुक्रवार को हुई। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, तोशी शिबाता के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

विज्ञापन
Toshi Shibat CEO of Japanese semiconductor company Renesas Electronics met on Prime Minister Narendra Modi
PM Narendra Modi - फोटो : @ANI

विस्तार

जापानी सेमीकंडक्टर कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ तोशी शिबाता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों के बीच यह मुलाकात शुक्रवार को हुई। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, तोशी शिबाता के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। हमने टेक, इनोवेशन और सेमीकंडक्टर्स की दुनिया में भारत की प्रगति से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


केके बासा को मिला एएसआई महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के अध्यक्ष केके बासा को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। संस्कृति मंत्रालय की ओर से 10 मई को जारी एक आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रो. किशोर के. बासा को छह महीने के लिए महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


भ्रामक और झूठे तथ्यों के आवेदन पर 25 हजार जुर्माना
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने भ्रामक और झूठे तथ्यों के आधार पर आवेदन दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक निजी कंपनी पर कई भट्टियों और अन्य निर्माण प्रक्रियाओं के संचालन में पर्यावरणीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। उसमें दावा किया गया था कि इससे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नालियों में जहरीले तरल पदार्थों का निर्वहन हो रहा था, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की पीठ ने कहा, न्यायाधिकरण ने 3 मार्च को एक समिति से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। 9 मई की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में कंपनी की कोई फैक्ट्री या निर्माण इकाई नहीं पाई गई। पीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता ने समिति की रिपोर्ट का विरोध भी नहीं किया था। पीठ ने कहा, आवेदन भ्रामक और झूठे तथ्यों पर आधारित था, जिसके परिणामस्वरूप कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग हुआ है। तदनुसार, आवेदन को 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है।


जिस स्टू़डियो में मिला था तुनिषा का शव  वह जलकर खाक
महाराष्ट्र के पालघर में एक फिल्म स्टूडियो में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह वही स्टूडियो था, जहां अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत हुई थी। आग मुंबई के बाहरी इलाके वसई में कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में शुक्रवार आधी रात के समय लगी। वसई-विरार शहर नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया, शनिवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed