फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates

सुर्खियां: आज कई जगह आंधी-बारिश के आसार; एचएएल 5वीं पीढ़ी के जेट नहीं बनाएगा; गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई

Tue, 29 Sep 2026 06:08 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 29 Sep 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। उधर, वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम और बूंदाबांदी के बावजूद जारी रही और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुरक्षा के मोर्चे पर पाकिस्तान सीमा के करीब भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 ऑपरेशनल चरण में पहुंच गया है। राजस्थान के पांच एयरबेस पर हो रहे इस अभ्यास में पहली बार अमेरिका का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान एफ-35ए शामिल हुआ है। इससे भारतीय वायुसेना को नेटवर्क-केंद्रित युद्ध और आधुनिक लड़ाकू विमानों की तकनीक समझने का मौका मिलेगा। इसी बीच, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के प्रोजेक्ट से एचएएल के बाहर होने की खबर भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम का एलान किया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को चुनावी फंडिंग के मामले में भी अदालत से झटका लगा है। संघीय न्यायाधीश ने कुछ राज्यों की फंडिंग रोकने के अधिकार पर रोक लगाई है। तकनीक और अंतरिक्ष की दुनिया में स्पेसएक्स के स्टारशिप ने पहली बार कक्षा तक उड़ान भरते हुए स्टारलिंक के उपग्रह पहुंचाए। हालांकि सुरक्षा कारणों से उड़ान को तय अवधि से पहले खत्म किया गया। भारत-अमेरिका संबंधों के बीच ट्रंप ने भारतीय एस्सार ग्रुप के आयोवा में प्रस्तावित 15 अरब रुपये के स्टील प्लांट का अनावरण किया, जिसे अमेरिका का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र बताया गया है। खेल जगत में भारतीय मूल की बोधना सिवानंदन ने 11 साल की उम्र में सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रचा। वहीं एशियन गेम्स में वित्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतते हुए पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। राजनीति में यूजीसी, यूसीसी और यूपीआई जैसे तीन मुद्दों को लेकर आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घमासान बढ़ने के आसार हैं। आइए, विस्तार से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं...

विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज: आज नौ राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में तापमान गिरा; कई जगह बारिश-भूस्खलन

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
मानसून ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में भारी बारिश जारी है। इससे पारा 10 डिग्री तक गिरा है। केदारनाथ मार्ग में लगातार दूसरे दिन भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई है। चट्टान की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि रास्ते पर मलबा आने से 1,500 से अधिक श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें मुश्किल से सुरक्षित निकाल कर गौरीकुंड पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने मौजूदा हालात पर सोमवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अपडेट दिया। इसके मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर बना गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों में 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा उत्पादन: 5वीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान परियोजना से एचएएल बाहर, इतिहास में पहली बार ऐसा, सरकार क्या बोली?

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
Rafale fighter jet - फोटो : ANI

देश में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के एडवांस मिडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोजेक्ट से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) बाहर हो गई है। यह पहला मौका होगा जब किसी स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट में एचएएल शामिल नहीं होगी। एचएएल तेजस-एमके2 लड़ाकू विमान विकसित कर रही है, जिसे देसी राफेल कहा जाता है। एक चैनल के कार्यक्रम में रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि कुछ जरूरी तकनीकी शर्तें पूरी नहीं कर पाने के कारण एचएएल को बाहर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

विज्ञापन

गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई: 10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड?

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में कौन-कौन से आरोप? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ सूची में शामिल किया है। एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम का एलान किया है। गोल्डी बराड़ इस सूची में शामिल होने वाला 543वां भगोड़ा है। एफबीआई के मुताबिक वह लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़ा है और अमेरिका में उसके खिलाफ संगठित अपराध, जबरन वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संघीय आरोप हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

स्पेसएक्स स्टारशिप: कक्षा तक पहली बार भरी उड़ान, स्टारलिंक के उपग्रह पहुंचाए; सुरक्षा के कारण अवधि छोटी की गई

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट - फोटो : पीटीआई
स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप ने सोमवार को (अमेरिकी समयानुसार) अपनी पहली कक्षीय उड़ान सफलतापूर्वक भरी। इसने सबसे उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाया। हालांकि, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ान को निर्धारित समय से छोटा रखा गया। टेक्सास से उड़ान भरने के तीन घंटे बाद अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी का अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर के ऊपर पुनः प्रवेश कर हवाई के उत्तर में उतरा। कंपनी का लक्ष्य 10 घंटे की उड़ान का था, जिसमें पृथ्वी के छह पूरे चक्कर शामिल थे। स्पेसएक्स के स्टारशिप का उद्देश्य नासा के आर्टेमिस चंद्र कार्यक्रम के लिए अपनी तैयारी साबित करना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

भारत-अमेरिका संबंध: ट्रंप ने एस्सार ग्रुप के ₹15 अरब के स्टील प्लांट का किया अनावरण, देश का सबसे बड़ा संयंत्र

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
करोड़ों का निवेश करेगा एस्सार ग्रुप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की एस्सार ग्रुप की एक बड़ी परियोजना का अनावरण किया। आयोवा में 15 अरब रुपये के निवेश से एक विशाल स्टील प्लांट बनाने की है पहल की गई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र होगा। इस घोषणा से अमेरिकी उद्योग को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ अमेरिका में रोजगार के नए अवसर पैदा की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने इसे ट्रंप की प्रतिबद्धता बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

उपलब्धि: भारतीय मूल की बोधना सिवानंदन बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर, 11 साल की उम्र में हासिल किया मुकाम

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
बोधना सिवानंदन - फोटो : FIDE
भारतीय मूल की शतरंज खिलाड़ी बोधना सिवानंदन ने महज 11 साल की उम्र में नया इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं बोधना ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

तीन बड़े मुद्दे: यूजीसी, यूसीसी और यूपीआई पर सियासी घमासान के आसार, यूपी में दिख सकता है सबसे ज्यादा असर

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
यूपी चुनाव से पहले क्यों गरमाए यूजीसी, यूसीसी और यूपीआई के मुद्दे? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से मुद्दों की तलाश शुरू कर दी है। इस समय तीन ‘यू’ चर्चा के केंद्र में आते दिख रहे हैं। इनमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के नए नियम, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी और यूपीआई से जुड़ा नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर शामिल है। इन तीनों मुद्दों का असर पंजाब, उत्तराखंड और गोवा के मुकाबले उत्तर प्रदेश में ज्यादा दिखाई देने के आसार हैं। यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं के रुख को समझने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

पाकिस्तान सीमा पर भविष्य के महासमर की तैयारी?: तरंग शक्ति में एफ-35ए क्यों खास, जंग के लिए कितना जरूरी?

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
एफ-35ए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान से लगी सीमा के करीब भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 अब अपने ऑपरेशनल चरण में पहुंच गया है। इस अभ्यास के लिए राजस्थान के पांच एयरबेस सक्रिय किए गए हैं। इस बार अभ्यास की सबसे बड़ी खासियत अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35ए की मौजूदगी है। इसके जरिए भारतीय वायुसेना अगली पीढ़ी के नेटवर्क-केंद्रित युद्ध की तकनीक और उसमें अलग-अलग प्रणालियों के बीच तालमेल को समझने की कोशिश करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

खराब मौसम से भी नहीं डिगा हौसला: बूंदाबांदी के बीच जारी रही वैष्णो देवी की यात्रा, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी यात्रा लगातार जारी रही। रविवार रात मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी भी हुई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे रात से ही परिवार व मित्रों के साथ मां के दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना होते रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

रामायण: किस तरह बनी फिल्म? रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो; दिखी शूटिंग की झलक

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने एक खास बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिनेता भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को फिल्म की तैयारियों और रणबीर कपूर की शूटिंग की झलक मिली है। मेकर्स और दूसरे कलाकारों ने रणबीर कपूर के किरदार के बारे में बात की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

एशियन गेम्स: तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
वित्या रामराज - फोटो : IANS
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट वित्या रामराज ने सोमवार को महिलाओं की 400 मीटर बाधा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वित्या ने 54.75 सेकंड का समय निकालकर पदक अपने नाम किया और इसी के साथ दिग्गज एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

ट्रंप प्रशासन को झटका: अदालत ने राज्यों से चुनाव संबंधी फंडिंग रोकने पर लगाई रोक, संघीय न्यायाधीश क्या बोले?

Top News Today: Weather Alert, F-35A Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission and Major India-US Updates
टैरिफ नीति को लेकर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारों पर एक बार फिर रोक लगाई है। यह अधिकार उन राज्यों से कुछ संघीय आतंकवाद विरोधी फंडिंग रोकने से संबंधित था, जो चुनाव प्रशासन की मांगों को पूरा नहीं करते थे। अदालतों ने बड़े पैमाने पर मतदान धोखाधड़ी के झूठे दावों को दर्शाने वाले प्रशासन के पिछले प्रयासों को बड़े पैमाने पर खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed