{"_id":"6abad0de999780748e0cfbc9","slug":"goldy-brar-faces-fbi-crackdown-named-on-america-s-most-wanted-list-1-million-reward-for-his-arrest-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई: 10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई: 10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड?
Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
सार
एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी पर 10 लाख डॉलर तक का इनाम रखा है। उस पर अमेरिका में संगठित अपराध, जबरन वसूली और मादक पदार्थों से जुड़े आरोप हैं। लेकिन एफबीआई ने उसे इस सूची में क्यों डाला? बिश्नोई समूह से उसका क्या संबंध बताया गया है और 2023 की कनाडा हत्या का मामला क्या है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
गोल्डी बराड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ सूची में शामिल किया है। एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम का एलान किया है। गोल्डी बराड़ इस सूची में शामिल होने वाला 543वां भगोड़ा है। एफबीआई के मुताबिक वह लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़ा है और अमेरिका में उसके खिलाफ संगठित अपराध, जबरन वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संघीय आरोप हैं।
एफबीआई के मुताबिक गोल्डी बराड़ उत्तरी अमेरिका में बिश्नोई समूह का कथित नेता है। अमेरिकी जांच एजेंसी का आरोप है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने भारत से अवैध संचार माध्यमों के जरिए विदेशों में आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित किया और बराड़ जैसे सहयोगियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। एफबीआई के अनुसार बराड़ और समूह से जुड़े लोगों पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इन आरोपों का फैसला न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना है।
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में कौन-कौन से आरोप?
गोल्डी बराड़ के खिलाफ लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में कई आरोप लगाए गए हैं। इनमें आरआईसीओ यानी संगठित अपराध से जुड़े कानून के तहत साजिश, जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश और नियंत्रित मादक पदार्थों को बांटने तथा रखने की साजिश शामिल है। FBI के अनुसार बिश्नोई समूह से जुड़ी गतिविधियों में लक्षित हत्याएं, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली और हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप भी शामिल हैं। अमेरिकी जांच के अनुसार मार्च 2024 से जुलाई 2025 के बीच लॉस एंजिल्स क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी ड्रग गिरोहों से करीब 520 किलोग्राम कोकीन चोरी किए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कनाडा की 2023 की हत्या से गोल्डी बराड़ का क्या संबंध?
अमेरिकी अदालत में दाखिल आरोपों में जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में एक सिख मंदिर से निकलते समय एक प्रमुख भारतीय राजनीतिक और धार्मिक व्यक्ति की हत्या का मामला भी शामिल है। एफबीआई के मुताबिक इस हत्या के आदेश देने के आरोप लॉरेंस बिश्नोई और सतिंदरजीत सिंह पर लगाए गए हैं। एफबीआई ने यह भी बताया कि कनाडा सरकार ने सितंबर 2025 में बिश्नोई समूह को आतंकवादी इकाई के रूप में नामित किया था। अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार समूह पर भारतीय मूल के लोगों के बीच डर पैदा कर जबरन वसूली के लिए ऑनलाइन धमकियों और हिंसा का इस्तेमाल करने के आरोप हैं।
गोल्डी बराड़ पर इतना बड़ा इनाम क्यों रखा?

- एफबीआई के मुताबिक गोल्डी बराड़ को टेन मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करने का फैसला ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत वर्षों चली जांच के बाद लिया गया। जुलाई 2026 में इस जांच के तहत भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों के 37 आरोपियों के खिलाफ तीन अभियोग सार्वजनिक किए गए थे।
- एफबीआई के अनुसार इनमें से 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे और चार अन्य भगोड़ों को अमेरिका या विदेश में पकड़ा जा चुका था, जबकि पांच प्रमुख आरोपी अब भी फरार हैं। एफबीआई का कहना है कि बराड़ कैलिफोर्निया या कनाडा के कुछ हिस्सों में छिपा हो सकता है।
- उसे हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना गया है। एजेंसी ने लोगों को उससे सीधे संपर्क न करने और जानकारी सीधे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने की सलाह दी है।