फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Defence Production HAL out of 5th generation fighter jet project what govt said secy RK Singh react

रक्षा उत्पादन: 5वीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान परियोजना से एचएएल बाहर, इतिहास में पहली बार ऐसा, सरकार क्या बोली?

Tue, 29 Sep 2026 06:07 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Sep 2026 06:07 AM IST
सार

स्वदेशी लड़ाकू विमान और रक्षा उत्पादों के मामले में आत्मनिर्भरता का आह्वान कर रही सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहली बार 5वीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान परियोजना से हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) को बाहर कर दिया गया है। अब पूरी जिम्मेदारी निजी कंपनियों के कंधों पर है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
India Defence Production HAL out of 5th generation fighter jet project what govt said secy RK Singh react
लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के एडवांस मिडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोजेक्ट से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) बाहर हो गई है। यह पहला मौका होगा जब किसी स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट में एचएएल शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन

रक्षा सचिव आरके सिंह ने क्या बताया?

एचएएल तेजस-एमके2 लड़ाकू विमान विकसित कर रही है, जिसे देसी राफेल कहा जाता है। एक चैनल के कार्यक्रम में रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि कुछ जरूरी तकनीकी शर्तें पूरी नहीं कर पाने के कारण एचएएल को बाहर किया गया है।

विज्ञापन

प्रोटोटाइप बनाने की दौड़ में कितने दावेदार?

एचएएल के बाहर होने के बाद अब एएमसीए के प्रोटोटाइप बनाने की दौड़ में तीन दावेदार बचे हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम, एलएंडटी-बेल-डायनामैटिक कंसोर्टियम और भारत फोर्ज-बीईएमएल-डाटा पैटर्न्स का कंसोर्टियम। इस तरह पहली बार लड़ाकू विमानों के प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की कंपनियों पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2028 में उड़ान भर सकता है पहला प्रोटोटाइप

लगभग 15 हजार करोड़ का यह प्रोजेक्ट है। चुनी जाने वाली कंपनी को कुल पांच उड़ने वाले प्रोटोटाइप और एक ऐसा विमान तैयार करना होगा जिसका इस्तेमाल जमीन पर तकनीकी परीक्षण के लिए किया जा सके। रक्षा सचिव के मुताबिक, एएमसीए का पहला प्रोटोटाइप सितंबर 2028 में उड़ान भर सकता है। इसके बाद शेष प्रोटोटाइप तैयार किए जाएंगे और उनकी टेस्टिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed