फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 24 live updates

आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 24 Sep 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 24 live updates
Top News
प्रधानमंत्री का सिक्किम दौरा, आज करेंगे प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम प्रदेश की राजधानी गंगटोक पहुंच गए। प्रधानमंत्री बागडोगरा से एमआई 8 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनका स्वागत किया और सेना ने उन्हें सलामी गारद दी। 24 सितंबर यानी कल प्रधानमंत्री पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर- 

आज से दो दिवसीय अमेठी दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जनता को बताएंगे मोदी सरकार की कमियां


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। सांसद निधि की कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद राहुल गांधी पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया के वालंटियर के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। इस बार राहुल गांधी का रात्रि प्रवास मुसाफिरखाना स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में होगा।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

ओलांद के बयान से फ्रांस को भारत से रिश्ते बिगड़ने का डर


फ्रांस की सरकार ने कहा है कि उसे अपने पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के विवाद खड़ा करने से भारत के साथ उसके रिश्ते बिगड़ने की आशंका है। राफेल जेट सौदे को लेकर ओलांद के बयान से भारत में सियासी घमासान मचा हुआ है। फ्रांस के मंत्री ने कहा कि ओलांद अब अपने पद पर नहीं हैं और उनके बयान ने दोनों देशों की सामरिक साझेदारी को नुकसान पहुंचाया है। खासकर भारत में इस पर घमासान मचा है, जो कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


वार्ता प्रस्ताव को हमारी कमजोरी नहीं समझें, हम किसी के दबाव में नहीं : इमरान खान 


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि वार्ता प्रस्ताव को उनकी कमजोरी न समझा जाए। साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारतीय नेतृत्व को अहंकार छोड़कर शांति वार्ता बहाल करनी चाहिए। पंजाब में नौकरशाहों से बातचीत करते हुए इमरान ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भारत द्विपक्षीय बातचीत फिर से बहाल करेगा। हमारी दोस्ती से दोनों देशों को फायदा पहुंचेगा। हम बातचीत को लेकर किसी के भी दबाव में नहीं हैं। साथ ही मैं कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान को धमकाना नहीं चाहिए। इस तरह के रवैये को हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

पढ़ें पूरी खबर-

केरल नन रेप केस: बिशप का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती है पुलिस


नन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार जालंधर के रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल केरल पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस अब मुलक्कल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। जल्द ही पुलिस मुलक्कल के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed