फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   france fears of deteriorating relations with India over fransua oland remark on rafale deal 

ओलांद के बयान से फ्रांस को भारत से रिश्ते बिगड़ने का डर

Mon, 24 Sep 2018 01:37 AM IST
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस Updated Mon, 24 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
france fears of deteriorating relations with India over fransua oland remark on rafale deal 
फ्रांस्वा ओलांद
फ्रांस की सरकार ने कहा है कि उसे अपने पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के विवाद खड़ा करने से भारत के साथ उसके रिश्ते बिगड़ने की आशंका है। राफेल जेट सौदे को लेकर ओलांद के बयान से भारत में सियासी घमासान मचा हुआ है। फ्रांस के मंत्री ने कहा कि ओलांद अब अपने पद पर नहीं हैं और उनके बयान ने दोनों देशों की सामरिक साझेदारी को नुकसान पहुंचाया है। खासकर भारत में इस पर घमासान मचा है, जो कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन


पिछले साल मई में फ्रांस के राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त हुए ओलांद ने शुक्रवार को कहा था कि फ्रांस की विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन को भारत ने स्थानीय साझेदार के रूप में दूसरा विकल्प नहीं दिया था। ओलांद वर्ष 2016 में भारत के दौरे पर आए थे और उसी दौरे के संदर्भ में हुई वार्ता का जिक्र कर रहे थे। दरअसल, मोदी सरकार ने दसॉल्ट से 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया है, जिसने बाद में कहा था कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल के बजाय इस प्रोजेक्ट के लिए अनिल अंबानी की कंपनी को साझेदार बनाया है।
विज्ञापन


फ्रांस के कनिष्ठ विदेश मंत्री ज्यां-बैपटिस्ट लेमोयन ने ओलांद के बयान पर रविवार को कहा, ‘भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रिश्ते से जुड़े इस बयान से किसी का भला नहीं होगा, खासकर फ्रांस का तो कतई नहीं होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed